फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी

शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी

Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी
शहर में सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी
विज्ञापन

वार्डों में गंदगी को लेकर पार्षदों का घेराव कर रहे लोग, अधिकारी नहीं सुनते
मेरठ। शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई है। शहर का कोई ऐसा वार्ड नहीं है जहां गंदगी न हो। पार्षदों ने अधिकारियों के सामने शहर में गंदगी का मामला उठाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
महानगर की सफाई के लिए लगभग 3300 सफाई कर्मचारी हैं। सफाई कराने के लिए सफाई इंस्पेक्टरों की भी फौज है, लेकिन शहर की सफाई में सुधार नहीं हो रहा है। एक सप्ताह पहले नगर निगम में महापौर सुनीता वर्मा द्वारा बुलाई गई स्वच्छता को लेकर बैठक में पार्षदों ने शहर की सफाई व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए निगम अधिकारियों को घेरने का काम किया था। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था सुचारू कराने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अभी तक इसका असर धरातल पर नहीं दिख रहा है। वहीं सफाई की मांग को लेकर लोग पार्षदों का घेराव कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी नहीं सुनते
पूरे वार्ड में कहीं सफाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारी कहां काम कर रहे हैं कुछ नहीं पता। पूर्वा महावीर इलाका पिछले एक माह से गंदगी में है। न नालों की सफाई हो रही है न सड़कों की। अधिकारी भी सुनने को तैयार नहीं हैं। कासिम, पार्षद, वार्ड 49
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदगी का लगा अंबार
वार्ड में 10 से 11 में सफाई कर्मचारी सुबह 11 बजे पहुंचते हैं और दोपहर 12 बजे वापस चले जाते हैं। रिकार्ड के मुताबिक वार्ड में 24 सफाई कर्मचारी बताए जा रहे हैं। वार्ड में गंदगी के अंबार हैं। कोई देखने वाला नहीं है। तुलसावती, पार्षद, वार्ड एक

हो रहा है जलभराव
सड़क और नालियों की सफाई न होने के कारण पूरे ब्रह्मपुरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति हो रही है। सफाई कर्मचारियों पर किसी का शिकंजा नहीं है। 50 प्रतिशत सफाई कर्मचारी भी काम पर नहीं आ रहे हैं। विपिन जिंदल, पार्षद वार्ड, 62


नगर स्वास्थ्य अधिकारी लापरवाह हैं
शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने में निगम अधिकारियों की रुचि नहीं दिख रही है। सफाई कर्मचारी कहां और किस समय काम करते हैं अधिकारियों को भी पता नहीं है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी लापरवाह हैं। ललित नागदेव, पार्षद, वार्ड 32

तो बीमारी फैल जाएगी
वार्ड में सफाई की जरूरत है। अधिकारियों को सफाई पर ठोस निर्णय लेना चाहिए। अगर इस तरह सफाई हुई तो बीमारी फैल जाएगी। नाजरीन, पार्षद, वार्ड 89
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed