{"_id":"5a3d71494f1c1bcd6d8b5a5d","slug":"71513976137-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरजी कॉल्ेज में मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरजी कॉल्ेज में मतदान आज
Updated Sat, 23 Dec 2017 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजी में आज मतदान, 10 प्रत्याशी मैदान में
मेरठ। आरजी डिग्री कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव होगा। कॉलेज में पांच पदों पर 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुकाबला रालोद और एनएसयूआई के संयुक्त पैनल व एबीवीपी के बीच है। सभी पदों पर दो-दो प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। अध्यक्ष पद पर डोली चौधरी व धैर्य गिल, उपाध्यक्ष पर ज्योति गर्ग, पारुल त्यागी, महामंत्री विजेता धामा व डॉली कुमारी, संयुक्त सचिव पर सुनैना रानी एवं शैली व कोषाध्यक्ष पद पर शिवांगी कुशवाहा एवं वंशिका चहल के बीच मुकाबला होगा। 3500 से अधिक छात्राएं मतदान करेंगी। सुबह 10 बजे से मतदान प्रारंभ होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगा। शाम को मतगणना, चुनाव परिणामोें की घोषणा व शपथ ग्रहण होगा।
रालोद, एनएसयूआई ने उतारा संयुक्त पैनल
रालोद और एनएसयूआई ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष पद पर धैर्य गिल, उपाध्यक्ष पर पारुल त्यागी, महामंत्री पर डोली कुमारी, संयुक्त सचिव पर शैली व कोषाध्यक्ष पर वंशिका चहल का पैनल उतारा है। रालोद छात्रसभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बालियान व एनएसयूआई के छात्रसभा के प्रदेश प्रभारी अवनीश काजला ने संयुक्त रूप से पैनल की घोषणा की।
एबीवीपी, छात्रसभा ने ये उतारे पैनल
आरजी कॉलेज में एबीवीपी से अध्यक्ष पद पर डोली चौधरी, उपाध्यक्ष पर ज्योति गर्ग, महामंत्री पर विजेता धामा, संयुक्त सचिव पर सुनैना एवं कोषाध्यक्ष पद पर शिवांशी कुशवाहा मैदान में हैं। शहीद मंगल पांडे डिग्री कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ज्योति गुप्ता, उपाध्यक्ष पर निकिता शर्मा, महामंत्री पर सिमरन कर्दम, संयुक्त सचिव पर कोमल रानी एवं कोषाध्यक्ष पद पर ज्योति पाल मैदान में हैं। वहीं समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद पर फरहीन, उपाध्यक्ष पर मोनिका परुथी, सचिव पर नेहा सिंह, संयुक्त सचिव पर मनीषा गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष पर शिवानी शर्मा मैदान में हैं।