{"_id":"5a3439ab4f1c1b59678c2557","slug":"71513372075-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में कार्यशाला का आयोजन
Updated Sat, 16 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में हुई कार्यशाला
कंकरखेड़ा। डिफेंस एंक्लेव स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में गणित व विज्ञान के जीवंत प्रयोगों से बच्चों को अवगत कराने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन हरिद्वार स्थित कंस्ट्रंक्ट कंपनी द्वारा किया गया। शुभारंभ वेंक्टेश्वरा ग्रुप की चेयरपर्सन अंजुल गिरि ने किया। कार्यशाला में बच्चों को पर्यावरण, भिन्न-भिन्न आकृतियों से संबधित तथ्यों से अवगत कराया गया। बच्चों को चुंबक के प्रकार व उसके गुणों के आधार पर प्रयोगों की जानकारी दी गई। कंपनी से आए अमित यादव ने बच्चों को बताया कि जहां से हम सोचना शुरू करते हैं वहीं से हमारा विज्ञान प्रारंभ होता है। प्रधानाचार्या ने बताया कि विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व गणित के जीवंत प्रयोगों का अगले सत्र से विद्यालय के वार्षिक अध्ययन कार्यक्रम में समावेश किया जाएगा। कोआर्डिनेटर श्वेता शर्मा, साक्षी जैन, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि मौजूद रहे।