फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दोपहर से शाम तक जाम से हलकान रहा शहर

दोपहर से शाम तक जाम से हलकान रहा शहर

Sat, 25 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
दोपहर से शाम तक जाम से हलकान रहा शहर
पुलिस गई बाहर, शहर हुआ जाम
विज्ञापन

मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था को भगवान भरोेसे छोड़ दिया गया है। जिस तरह से निकाय चुनाव के पहले चरण में होमगार्ड समेत दो सौ पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया तो वहीं दूसरे चरण के लिए भी वही व्यवस्था रही। दूसरे और तीसरे चरण के लिए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी दूसरे जिलों में होने वाले चुनाव के लिए लगा दी गई है। वहीं शुक्रवार को राज्यपाल राम नाईक शहर में थे। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी वहां लगी थी। ऐसे में अधिकांश स्थानों पर एक सिपाही ही चौराहा चला रहा था। जबकि कुछ स्थानों पर पुलिस थी ही नहीं।
शुक्रवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर जाम लगा रहा। मवाना रोड पर शादी के मंडपों के बाहर सबसे ज्यादा जाम की स्थिति रही। दोपहर को मवाना रोड पर कसेरूबक्सर, गंगानगर, डिफेंस कॉलोनी के सामने वाहनों की लाइन लगी रही। लालकुर्ती पैठ बाजार, जीरो माइल, बेगमपुल चौराहा भी जाम से जूझता रहा। दिल्ली रोड पर तो पूरे दिन ही जाम जैसी स्थिति बनी रही। भैसाली बस अड्डे के सामने सड़क पर रोडवेज की बस खड़ी होने से जाम लगा रहा।
विज्ञापन

केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, मेट्रो प्लाजा, दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के सामने जाम लगा रहा। बागपत रोड, घंटाघर, खैर नगर बाजार, कचहरी पुल और हापड़ अड्डा भी जाम की चपेट में रहा। हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हापुड़ रोड पर शास्त्रीनगर एल ब्लॉक पर भी शाम को जाम लग गया। रात में फिर से मवाना रोड और दिल्ली रोड पर भीषण जाम लग गया। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मोहिउद्ीनपुर के पास भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कंकरखेड़ा फ्लाईओवर भी जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 पुलिसकर्मी चुनाव ड्यूटी में गए
ट्रैफिक पुलिस में एक इंस्पेक्टर, तीन सब इंस्पेक्टर, 21 एचसीपी, 102 कांस्टेबल और 100 होमगार्ड हैं। पहले चरण में आठ पुलिसकर्मियों को छोड़कर सभी की ड्यूटी चुनाव में लगाई थी। अधिकांश होमगार्ड भी अभी नहीं लौटे है। 60 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी दूसरे चरण के चुनाव में लगाई गई है। उसके बाद तीसरे और अंतिम चरण में भी ड्यूटी लगनी है। ऐसे में नवंबर माह के बचे हुए दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था भगवान भरोसे ही रहेगी।


निकाय चुनाव के लिए ड्यूटी लगाई गई है। कुछ स्थानों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ रहा है। यातायात व्यवस्था में जल्द ही सुधार किया जाएगा। उच्च अधिकारियों को पूरा मामला अवगत करा दिया गया है। संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक

खास बात
दूसरे चरण के चुनाव में भी लगी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी
शहर में शुक्रवार को भी दोपहर से शाम तक लगा जाम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed