{"_id":"5a11f9514f1c1b97678bca9f","slug":"71511127377-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक से लौट रही स्कूली बस कार से टकराई, चालक से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक से लौट रही स्कूली बस कार से टकराई, चालक से हाथापाई
Updated Mon, 20 Nov 2017 03:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बच्चों को पिकनिक से लेकर लौट रहे बस चालक ने हाईवे पर कार में टक्कर दे मारी। पुलिस ने पीछा कर बस को टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। पल्लवपुरम चौकी पर हंगामे के चलते बच्चे भयभीत रहे।
शास्त्रीनगर निवासी जयगोपाल सिंह अपनी बेटी के साथ कार से रविवार रात मोदीपुरम के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आई मुजफ्फरनगर के हिमालय पब्लिक स्कूल की बस ने कार में टक्कर मार दी। बस में सवार बच्चे पिकनिक से लौट रहे थे। घटना के बाद चालक ने बस दौड़ा दी। पुलिस बस को पकड़कर पल्लवपुरम चौकी लेकर पहुंची तो वहां कार और बस चालक के बीच हाथापाई हो गई। घंटों तक बच्चे बस में परेशान और भयभीत बैठे रहे। एसओ पल्लवपुरम डीके शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच फैसला हो गया है।