फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिक्शा से टकराकर कार पलटी, आठ घायल

रिक्शा से टकराकर कार पलटी, आठ घायल

Sat, 30 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
रिक्शा से टकराकर कार पलटी, आठ घायल
रिक्शा से टकराकर कार पलटी, आठ घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम (मेरठ)।
हाईवे पर पल्लवपुरम फेज वन के सामने बृहस्पतिवार देर रात एक कार रिक्शा से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इसमें गाड़ी में सवार सात लोग और रिक्शा चालक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चार लोगों की हालत गंभीर है।
पुलिस के अनुसार साहिबाबाद के बोपरा निवासी व्यापारी आशीष, अनुज, सुनील (तीनों सगे भाई), महिला बीना और हरिओम समेत तीन अन्य बच्चे हरिद्वार से लौट रहे थे। बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे पल्लवपुरम फेज वन के सामने अचानक उनकी गाड़ी के आगे सोफीपुर निवासी भगवान दास रिक्शा लेकर आ गया। इस पर गाड़ी रिक्शा से टकराकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। इससे गाड़ी में सवार सभी लोग और रिक्शा चालक घायल हो गए। बाद में टोल की एंबुलेंस से घायलों को मोदीपुरम और मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। बाद में क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाकर यातायात सुचारु किया। एसओ पल्लवपुरम सुभाष अत्री ने बताया कि घायल व्यापारी परिवार हरिद्वार के बाहदराबाद में अपनी फैक्ट्री का उद्घाटन कर लौट रहा था।
विज्ञापन

एयरबैग ने बचाई जान
एसओ पल्लवपुरम के अनुसार गाड़ी की गति काफी तेज थी। हादसे के बाद गाड़ी में एयरबैग खुल गए, जिससे लोगों की जान बच गई। हालांकि भगवानदास, सुनील, आशीष और हरिओम को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
हाईवे पर बृहस्पतिवार देर रात हुआ हादसा, हरिद्वार में फैक्ट्री का उद्घाटन कर लौट रहा था परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed