फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवा सपा नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

युवा सपा नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
युवा सपा नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
मेरठ।
विज्ञापन

सपा संगठन में जिला स्तर पर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मेरठ में युवा नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो मेरठ में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
दरअसल, संगठनात्मक बदलाव के लिए समाजवादी पार्टी ने कमर कस ली है। इसके लिए आवेदन पत्र का प्रारूप जारी किया है। कोई भी कार्यकर्ता किसी भी पद के लिए आवेदन कर सकता है। सपा में इस बार खासतौर से युवाओं को जोड़ने और बड़ी जिम्मेदारी देने की कवायद की जा रही है। यही कारण है कि पदों में बदलाव करने की तैयारी है। इसके लिए प्रारूप जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। कोई भी कार्यकर्ता आवेदन कर सकता है, चाहे वह पार्टी में नया हो या पुराना। जिलाध्यक्ष या महानगर अध्यक्ष पद पर के लिए भी सीधा आवेदन कर सकता है। ये आवेदन सीधे लखनऊ पार्टी कार्यालय जाएंगे और वहां इस पर विचार होगा। आवेदन में पूछा है कि संगठन में किस स्तर पर कार्य करना चाहते हैं। विधानसभा स्तर जिला या महानगर स्तर अथवा किसी प्रकोष्ठ में। किस पद केलिए इच्छुक हैं, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, महासचिव, सचिव या सदस्य।
विज्ञापन

ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सपाइयों में चल रही आपसी खींचतान संगठनात्मक बदलाव में भी देखने को मिल सकती है। दरअसल, जिलाध्यक्ष पद को लेकर राजपाल सिंह और अतुल प्रधान ने जोर आजमाइश की थी। हालांकि बाजी पुराने समाजवादी राजपाल सिंह के हाथ लगी थी। इसके अतिरिक्त अतुल प्रधान और पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर भी खींचतान रहती है। इस बार जिला पंचायत उपचुनाव में भी दोनों आमने-सामने थे। ऐसे में बदलाव की खातिर सब अपनी-अपनी ओर से जोर लगाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि आला कमान अपने स्तर से तय करती है कि किसे क्या जिम्मेदारी देनी है। मेरठ में सपा मजबूती से काम कर रही है। संगठन पहले से मजबूत हुआ है।

मुख्य बातें
संगठन में बड़े बदलाव केसंकेत
जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष पद के लिए भी मांगे गए हैं आवेदन
लखनऊ में होगा आवेदनों पर विचार


फोटो- हरिओम जी केमेल पर है।
पूर्व सांसद की जन्मशती मनाएंगी सपा
मेरठ। समाजवादी मेरठ केपूर्व सांसद चौधरी महाराज सिंह की 22वीं पुण्य तिथि पर गांव अरनावली में उनके पुत्र विनोद भारती से बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह मिले। उन्होंने बताया कि जिला समाजवादी पार्टी एक नवंबर को उनकी जन्मशती मनाएगी। जिसमें देश एवं प्रदेश के विख्यात समाजवादी शामिल होंगे। इस दौरान सचिन गुर्जर, हरिभूषण खटीक, आस मोहम्मद, अब्बासी, कृष्णपाल यादव, शशांक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed