फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दाखिले की दौड़ में हांफ गए अभ्यर्थी, तीन महीने से चल रही प्रक्रिया

दाखिले की दौड़ में हांफ गए अभ्यर्थी, तीन महीने से चल रही प्रक्रिया

Sat, 26 Aug 2017 02:32 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
दाखिले की दौड़ में हांफ गए अभ्यर्थी, तीन महीने से चल रही प्रक्रिया
मेरठ। मेरठ और सहारनपुर मंडल के डिग्री कॉलेजों में दाखिले की दौड़ में अभ्यर्थी हांफ गए हैं। सीसीएसयू ने एक महीने में दाखिले पूरे करने का दावा किया था, लेकिन प्रक्रिया को चलते-चलते तीन महीने हो गए। अभी भी दाखिले बाकी हैं। हालांकि ग्रेजुएशन में अधिकांश दाखिले हो चुके हैं। तीन मेरिट और दो ओपन मेरिट अभी तक आई हैं। बदलाव के इतने निर्देश आए कि अभ्यर्थी परेशान हो गए। विवि ने बृहस्पतिवार को प्रोफेशनल कोर्स में फिर से पंजीकरण खोलने का निर्देश जारी किया। शुक्रवार को प्रोफेशनल कोर्स के अलावा एडेड कॉलेज में चल रहे सेल्फ फाइनेंस और प्रोफेशनल कोर्स के लिए भी पंजीकरण खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो सप्ताह से ओपन मेरिट में दाखिले की उम्मीद लेकर अभ्यर्थी कॉलेज पहुंच रहे हैं। कुछ कॉलेजों में तो उनको सही जानकारी तक नहीं मिलती। नोटिस बोर्ड पर लगने वाली मेरिट फाड़ दी जाती है। ओपन मेरिट में विवि ने व्यवस्था बनाई थी कि रोज नई मेरिट तैयार कर उसके दाखिले करेंगे। सीट के सापेक्ष मेरिट बनाकर ओपन मेरिट के लिए दिए गए वक्त में दाखिले करेंगे। जानकारी देने की जगह कॉलेज कमरे बंद करने लगे। मेरिट लगने और दाखिले की सूचना के लिए आवेदक मारे-मारे नजर आए। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए दूसरी ओपन मेरिट का वक्त चल रहा है। दाखिले 26 अगस्त तक होने हैं।
विज्ञापन


प्रोफेशनल में हो सकेंगे पंजीकरण
विश्वविद्यालय के सहायक प्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक गर्वनमेंट एडेड कॉलेजों में संचालित सेल्फ फाइनेंस कोर्स और प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए एक बार फिर पंजीकरण खोले जा रहे हैं। 28 और 29 अगस्त को एडमिशन पोर्टल पर पंजीकरण किए जा सकेंगे। विवि ने पंजीकरण की तिथि में संशोधन किया है। पहले यह तिथि 27 और 28 अगस्त रखी गई थी। नए और पुराने पंजीकृत अभ्यर्थी 28 से 31 अगस्त तक एडमिशन पोर्टल से प्रारूप डाउनलोड कर (उसमें गोपनीय नंबर हो) कर 29, 30 और 31 अगस्त को संबंधित कॉलेज में दाखिला ले सकेंगे। बीएससी शारीरिक शिक्षा, एलएलएम, बीपीएड, एमपीएड, और एमफिल सभी विषयों में यह व्यवस्था लागू नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed