{"_id":"5954273f4f1c1b51178b474f","slug":"71498687295-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की नई वेबसाइट लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की नई वेबसाइट लांच
Updated Thu, 29 Jun 2017 03:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की नई वेबसाइट लांच
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को निगम की नई वेबसाइट लांच कर दी। आईटी आफिसर अंचुल गुप्ता ने बताया कि इस वेबसाइट पर स्मार्ट सिटी, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना सहित सरकार की नगर निगम से संबंधित सभी योजनाएं होंगी।
अमर उजाला ने बुधवार के अंक में नगर निगम की वेबसाइट का सच उजागर किया था। जिसके बाद निगम प्रशासन ने नगर निगम मेरठ की नई वेबसाइट लांच कर दी। नगर निगम की नई वेबसाइट पर जहां पेज खुलते ही केंद्र और यूपी सरकार की योजना संबंधी जानकारी सामने आ रहा हैं। वहीं, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, हाउस टैक्स की दर, होर्डिंग की स्थिति, नगर निगम की सरकारी भूमि का लेखाजोखा, शहर के एतिहासिक धरोहर, नगर निगम से संबंधित सरकारी योजनाएं अपलोड की जानी हैं। शहर की जनता वेबसाइट पर शिकायतें भी कर पाएंगी। वहीं, ऑनलाइन समाधान भी दिखाई देगा। आईटी आफिसर अंचुल गुप्ता ने बताया कि नगर आयुक्त मनोज कुमार ने विधिवत रूप से वेबसाइट का शुभारंभ किया है। इस वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति नगर निगम से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। शिकायत दर्ज कराने के लिए मेल आईडी की भी जरूरत नहीं होगी। शिकायत के पाइंट पर पहुंचने पर पेज खुलेगा और शिकायत लिखी जा सकेगी।
नगर निगम वेबसाइट -- मेरठनगरनिगम डॉट कॉम
अमर उजाला ने खोली पोल तो निगम प्रशासन की नींद टूटी
नगर निगम की वेबसाइट पर देख सकेंगे सरकारी योजनाएं
शहर की जनसंख्या सहित निगम से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी देगी वेबसाइट