फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   71 non kyc bank account freeze, salary not given

बिना केवाईसी 71 सरकारी खाते फ्रीज किए, नहीं मिल सका वेतन

Mon, 17 Feb 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
71 non kyc bank account freeze, salary not given
लावड़(मेरठ)। एसबीआई के निर्देश के बाद बिना केवाईसी सरकारी खातों को मुंबई से फ्रीज कर दिया गया है। केवाईसी न होने तक खाते बंद रहेंगे। खातों से लेनदेन न होने के कारण कस्बे का विकास रुकने के साथ ही 100 से अधिक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। साथ ही विद्यालयों के खाते भी फ्रीज होने से विद्यालय में होने वाले विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन

एसबीआई के आदेश, खाते हुए फ्रीज
एसबीआई ने आम खाता धारक के खातों में केवाईसी सिस्टम लागू किया था, ताकि खाते फ्रीज न हो। यह आदेश सरकारी खातों के लिए भी थे। परंतु सरकारी खातों की केवाईसी(नो यॉर कस्ट्यूमर) नहीं कराई गई। जिससे लावड़ कस्बे में लगभग 71 खाते फ्रीज किए गए हैं। ये खाते नगर पंचायत, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के खाते भी शामिल है। फ्रीज होने से लेनदेन ठप है, जिससे सभी कार्य रुक गए हैं। नोटिस जारी कर एसबीआई ने केवाईसी कराने की बात कही है।
विज्ञापन

100 से अधिक कर्मियों को नहीं मिला वेतन
लावड़ नगर पंचायत का खाता फ्रीज होने से अधिशासी अधिकारी, बाबू, 27 संविदा कर्मचारी व लगभग 70 आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल सका है। इन सभी का हर माह लगभग 12 से 13 लाख रुपये वेतन होता है। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने भी समस्या है। वहीं विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालयों की ग्रांट भी फंसी
सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत आने वाले विद्यालय व आस पास के गांवों के लगभग 20 विद्यालयों के खाते फ्रीज हो गए हैं। कंपोजिट विद्यालयों के लिए 100 छात्रों तक 25 हजार, 100 से अधिक पर 50 हजार व इससे ऊपर छात्रों की संख्या वाले विद्यालयों को 75 हजार रुपये खाते में भेजे गए है। जिससे विद्यालय में रंगाई-पुताई, पानी, अग्निशमन, खडंजे आदि होने हैं। अब विद्यालयों के खाते दोबारा शुरू करने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रधानाध्यापक को पैन कार्ड, आधार कार्ड व बीएसए या एबीएसए का लैटर लगाना होगा। तब खाते शुरू हो सकेंगे।
मुंबई मुख्यालय से हुए फ्रीज
इन सरकारी खातों में केवाईसी नहीं थी, जिस कारण मुंबई से ही 71 खातों को फ्रीज किया गया है। केवाईसी होते ही खाते शुरू हो जाएंगे। सभी खाता धारकों को अवगत करा दिया गया है। - शैलेश गुप्ता, शाखा प्रबंधक एसबीआई लावड़
जल्द शुरू होंगे खाते
एसबीआई लावड़ शाखा में नगर पंचायत के चार खाते हैं। जिन्हें केवाईसी न होने के चलते फ्रीज कर दिया है। केवाईसी प्रक्रिया चल रही है। जल्द खाते शुरू करा दिए जाएंगे, कर्मचारियों को वेतन पहुंचा दिया जाएगा। - सुधीर सिंह, अधिशासी अधिकारी लावड़

लैटर जारी किए
खाते शुरू कराने के लिए प्रधानाध्यापकों को लैटर जारी किया जा रहा है। जो प्रधानाध्यापक उनके पास आ रहे हैं उन्हें केवाईसी जमा करने के लिए लैटर लिखकर दिया जा रहा है। - उदित चौधरी, एबीएसए दौराला ब्लॉक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed