फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   70 couple were get married

70 जोड़ों का विवाह कराया

Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
70 couple were get married
सरूरपुर ब्लॉक की तरफ से आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में उपहार प्रदान करते एसडीएम सरधना अमि - फोटो : SARDANA
70 जोड़ों का विवाह कराया
विज्ञापन

मवाना। नगर पालिका मवाना व नगर पंचायत फलावदा द्वार संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 53 जोड़ों को विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अय्यूब कालिया, चेयरमैन फलावदा अब्दुस समद व अन्य अधिकारियों ने किया। धर्मों के अनुसार रिति रिवाज से विवाद कराया गया। स्टेज पर वर-वधुओं पर पुष्प बरसाकर स्वागत किया। सभी जोड़ों को जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा आशीर्वाद दिया गया। जोड़ों में मवाना नगर क्षेत्र के 27, समाज कल्याण विभाग की 7, नगर पंचायत फलावदा की 15, लावड़ की 3 तथा हस्तिनापुर से एक जोडे़ का सामूहिक विवाह कराया गया। इस दोरान डीडीओ दिग्विजय नाथ तिवारी, अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह, बीडीओ गोपाल, ब्लॉक प्रमुख प्रेम सिंह, नगर पालिका सभासद मौ. सलीम, मौ. फारूख, वाजिद अंसारी, नंद किशोर, हिमांशु जैन, सभासद पति धर्मराज सिंह, ईओ हस्तिनापुर मुकेश मिश्रा व ईओ फलावदा नीतू सिंह आदि उपस्थित रहे।

वहीं, ब्लॉक सरूरपुर द्वारा शुक्रवार को वत्स फार्म हाउस पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 17 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम हुआ। जिसमें ब्लॉक दौराला से दो, सरधना से दो, सरूरपुर खुर्द से 10, तथा नगर पंचायत हर्रा से एक व खिवाई से दो जोड़े उपस्थित हुए। फेरो की रस्म पंडित सूर्यकांत शास्त्री ने निभाई। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी सरधना अमित कुमार भारतीय व ब्लाक प्रमुख हरेंद्र कुमार ने उपहार भेंट किये। खंड विकास अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण मदन पाल, भूपेंद्र शर्मा, सोम बंधु, प्रदीप, रवि, शशिकांत उर्फ पलटू, सनी, भूपेंद्र तोमर, जगदीश कुमार, अंगूर सिंह, अशोक कुमार, अरशद व मोमिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed