फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   665 business organizations unite to save 44 buildings of Central Market

Meerut News: सेंट्रल मार्केट के 44 निर्माणों को बचाने के लिए 665 व्यापारिक संगठन एकजुट

Wed, 08 Apr 2026 03:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
665 business organizations unite to save 44 buildings of Central Market
शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट में 44 निर्माणों पर मंडरा रहे सीलिंग और ध्वस्तीकरण के खतरे ने मेरठ के पूरे व्यापारिक जगत को हिला कर रख दिया है। मंगलवार को संयुक्त व्यापार संघ के दोनों गुटों नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता ने 9 अप्रैल को संपूर्ण मेरठ बंद का एलान किया है। इस आंदोलन को धार देने के लिए शहर की 665 छोटी-बड़ी व्यापारिक एसोसिएशनों ने अपना समर्थन दिया है। मंगलवार को व्यापारियों ने शहर में 14 जगह बैठक कर आगे की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

44 निर्माणों को बचाने के लिए व्यापारियों ने दोहरी रणनीति तैयार की है। पहला जहां बंद के जरिए सरकार और जिला प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। दूसरा सील का आदेश आने की स्थिति में लीगल टीम के माध्यम से कोर्ट में याचिका (पिटिशन) दायर की जाएगी। मंगलवार दोपहर से ही सोशल मीडिया पर मेरठ बंद का प्रचार शुरू हो गया था।
विज्ञापन



सेंट्रल मार्केट संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन के कार्यालय पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि 9 तारीख का बंद व्यापारियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए अनिवार्य है। व्यापारियों से प्रचार वाहनों के माध्यम से अपील कार्य शुरू कर दिया गया है। सेंट्रल मार्केट में लगातार धरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय गुप्ता ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के आह्वान पर पूरा मेरठ बंद स्वीकार किया गया है। मेरठ के समस्त व्यापारी से आग्रह है कि शास्त्रीनगर का व्यापारियों को मेरठ के व्यापारियों की आवश्यकता है। ऐसे में हमें उनका हर स्तर पर सहयोग करना होगा। संयुक्त व्यापार संघ संरक्षक अरुण वशिष्ठ ने कहा कि व्यापारियों की दुकानें नहीं टूटनी चाहिए। बंद के माध्यम से सरकार और जिला प्रशासन तक व्यापारियों की बात पहुंचाई जाएगी। ऐसे में संभव है कि शमन नीति पर सरकार कोई आदेश दे। बहुत से व्यापारियों पर दुकानें भी बंद कर दी है इसके बाद भी सील की बात कही जा रही है। आवास विकास ने कोर्ट में व्यापारियों का कोई पक्ष नहीं रखा।





5 टीमें बंद के आह्वान के लिए उतरीं

शहर में बंद को सफल बनाने के लिए मंगलवार शाम संयुक्त व्यापार संघ की 5 टीमों ने अलग-अलग बाजारों में जनसंपर्क किया। प्रत्येक टीम में सात लोग रहे। 9 तारीख को प्रतिष्ठान बंद कर सबको सेंट्रल मार्केट पहुंचने का आह्वान किया गया है। — नवीन गुप्ता, अध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ



कोर्ट में नहीं दी गई सही जानकारी

आवास विकास ने व्यापारियों से दुकानों को कॉमर्शियल कराने के लिए जो पैसा लिया, उसकी जानकारी कोर्ट को नहीं दी गई। व्यापारियों में भारी आक्रोश है, हम आवास विकास के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेंगे।— तरुण गुप्ता, उपाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ



लीगल लड़ाई भी जरूरी

आवास विकास ने शमन शुल्क के नाम पर व्यापारियों से बड़ी धनराशि वसूल ली, लेकिन विधिक प्रक्रिया में इस तथ्य को छिपा लिया गया। — मनोज गर्ग, व्यापारी, शास्त्रीनगर



नहीं जल रहे चूल्हे

सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के घरों की खुशियां छिन गई हैं। डर का माहौल ऐसा है कि घर में चूल्हे नहीं जल रहे और लोग कार्रवाई के डर से खुद अपनी दुकानें तोड़ने को मजबूर हैं। — दलजीत सिंह, महामंत्री, संयुक्त व्यापार संघ



44 निर्माण में 396 व्यापारिक प्रतिष्ठान

जिन 44 निर्माणों को तोड़ने की बात हो रही है, उनमें 396 दुकानें शामिल हैं। इसका मतलब है कि 396 परिवार सड़क पर आ जाएंगे। बंद के माध्यम से हम अपनी सामूहिक शक्ति दिखाएंगे। — विजय आनंद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष, संयुक्त व्यापार संघ



हर परिस्थिति में व्यापारियों के साथ

यही वह समय है जब मेरठ के हर छोटे-बड़े व्यापारी को एकजुट होना होगा। हम शास्त्रीनगर के अपने भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। — अमित बंसल, सदर व्यापारी



सुनवाई से पहले संदेश जरूरी

9 अप्रैल को कोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले शासन-प्रशासन तक एक मजबूत संदेश पहुंचाना जरूरी है। बंद ही इसके लिए सबसे कारगर हथियार है। — संजय जैन, महामंत्री, संयुक्त व्यापार संघ



बुढ़ाना गेट का बंद करेंगे बाजार

शास्त्रीनगर के हितों की रक्षा के लिए बुढ़ाना गेट और उसके आसपास के सभी बाजार पूरी तरह बंद रखे जाएंगे।— अपार मेहरा, व्यापारी, बुढ़ाना गेट



निकाला सर्कुलर, ग्रुप में भेजे मैसेज

खंदक बाजार के ग्रुप में मैसेज डाल दिया गया है और सर्कुलर भी जारी हो चुका है। बुधवार को हम एक-एक दुकान पर जाकर जनसंपर्क करेंगे।— अंकुर गोयल, अध्यक्ष, हैंडलूम व्यापार संघ



हजारों व्यापारियों के साथ खिलवाड़
आवास विकास ने 50 करोड़ से अधिक की धनराशि लेकर व्यापारियों की जिंदगी दांव पर लगा दी है। इस बंद की गूंज लखनऊ और दिल्ली के गलियारों तक सुनाई देगी।

— शैंकी वर्मा, महानगर अध्यक्ष, मेरठ व्यापार मंडल



टूटनी नहीं चाहिए व्यापारी की दुकान

मैं खुद अपनी दुकान का 1 लाख किराया देता हूं, एक व्यापारी का दर्द समझता हूं। हमने गृह मंत्री अमित शाह के पीए से संपर्क कर मिलने का समय मांगा है ताकि समस्या का समाधान हो सके। — जीतू नागपाल, जिलाध्यक्ष, मेरठ व्यापार मंडल




आज भी शास्त्रीनगर का बाजार रहेगा बंद

मेन सेंट्रल मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल अट्टू ने बताया कि मंगलवार शाम से रात 9 बजे तक व्यापारियों का धरना जारी रहा। निर्णय लिया गया है कि बुधवार को भी शास्त्रीनगर के सभी बाजार बंद रहेंगे। 14 स्थानीय एसोसिएशनों ने इस बंद को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। इस दौरान महिपाल, नमित जैन, शुभम दुबलिश, दिनेश, नवदीप शुक्ला, संजय अग्रवाल, अंकुर कौशिक, चंद्र सिंह और विजय राघव सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि रात के अंधेरे में सीलिंग की कोई भी कार्रवाई की गई, तो आंदोलन उग्र रूप ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed