फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   64 forms of Mother Goddess are worshipped during Durga Puja festival.

Meerut News: दुर्गा पूजा महोत्सव में माता के 64 रूपों की आराधना की

Wed, 01 Oct 2025 08:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
64 forms of Mother Goddess are worshipped during Durga Puja festival.
बंगाली बाजार चौराहे पर दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं के साथ पूजा करती चेयरपर्सन सुधा खटीक
हस्तिनापुर। कस्बे के बंगाली बाजार चौराहे पर चल रहे मां दुर्गा महोत्सव में बुधवार को हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया। दुर्गा माता के जयकारों से ऐतिहासिक नगरी गुंजायमान रही।
विज्ञापन

मां दुर्गा पूजा महोत्सव के चौथे दिन भक्तों ने माता के मंदिर में मत्था टेककर खुशहाली की कामना की। मुख्य अतिथि नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक रहीं। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के नौ दिन माता दुर्गा को समर्पित हैं। इस अवसर पर पूजा करने से माता के भक्तों को विशेष पुण्य मिलता है। माता कभी अपने भक्तों को खाली हाथ नहीं जाने देतीं।
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव के चौथे दिन बंगाली बाजार स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात विधानाचार्य अमित कृष्ण वृंदावनवासी ने नवमी पूजन का महत्व बताया। महास्नान के बाद महानवमी की पूजा-अर्चना की गई। जिसमें माता के 64 रूपों की आराधना की गई और सप्तशती पाठ किया गया। 108 बेलपत्रों द्वारा हवन कर नवग्रहों और इन्हादि दस दिगपाल की पूजा-अर्चना पूर्ण की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय मां दुर्गा, लक्ष्मी, भगवान गणेश व कार्तिक आदि देवताओं की महापूजा कर मंगल आरती की गई। महोत्सव में कमेटी अध्यक्ष बबलू विश्वास ने भी मां की महिमा का बखान किया। वहीं, कस्बे की बी ब्लॉक दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष जीवन मंडल ने बताया कि बृहस्पतिवार को विजय दशमी के दिन पूजा-अर्चना के साथ महोत्सव का समापन हो जाएगा। इसके अलावा बांग्ला एकेडमी में भी पूजा महोत्सव चल रहा है। कार्यक्रम में सुभाष, नारायण योगी आदि मौजूद रहे।

बंगाली बाजार चौराहे पर दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं के साथ पूजा करती चेयरपर्सन सुधा खटीक

बंगाली बाजार चौराहे पर दुर्गा पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं के साथ पूजा करती चेयरपर्सन सुधा खटीक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed