फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कनेक्टिविटी से कई अन्य बड़ी योजनाओं पर भी होगा काम

कनेक्टिविटी से कई अन्य बड़ी योजनाओं पर भी होगा काम

Wed, 15 May 2019 02:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 02:51 AM IST
विज्ञापन
कनेक्टिविटी से कई अन्य बड़ी योजनाओं पर भी होगा काम
कनेक्टिविटी से कई अन्य बड़ी योजनाओं पर भी होगा काम
विज्ञापन

- अडानी ग्रुप मेरठ में लॉजिस्टिक कॉरिडोर विकसित करने की मंशा कर चुका है जाहिर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेरठ से दिल्ली तथा अन्य शहरों की कनेक्टिविटी शानदार होगी तो कई बड़े औद्योगिक घराने भी इस तरफ आकर्षित होंगे। इसी कनेक्टिविटी के चलते अडानी ग्रुप भी मेरठ में अपना प्रोजेक्ट लगाने की इच्छा जाहिर कर चुका है।

इस समय मेरठ एनसीआर का बेहतर शहर बनने की दौड़ में है। कई योजनाओं पर काम चल रहा है। सबसे अहम है कनेक्टिविटी। मेरठ की कनेक्टिविटी दिल्ली ही नहीं बल्कि देश के अन्य शहरों से भी बेहतर होने जा रही है। इसी का परिणाम है कि यहां बड़े घराने भी निवेश की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। मेरठ में लॉजिस्टिक कॉरिडोर विकसित करने की अडानी ग्रुप इच्छा जाहिर कर चुका है। इतना ही नहीं, ग्रुप के प्रतिनिधि एमडीए अधिकारियों से इस बाबत बात भी कर चुके हैं और शताब्दीनगर में लोकेशन भी एक बार देख चुके हैं। इस ग्रुप ने यहां काम किया तो यह मेरठ के विकास में अहम होगा। इसके अलावा फूड चेन पर भी बात हो रही है। साथ ही एजुकेशन हब की ओर भी मेरठ तेजी से आगे बढ़ सकता है। आईटी पार्क तो यहां पहले ही बन रहा है। सबसे अहम रहेगा कि बेहतर टाउनशिप की ओर मेरठ के कदम तेजी से बढे़ंगे। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनेंगी और डेवलेपर मेरठ की ओर आकर्षित होंगे। इस श्रंखला की तैयारी एमडीए भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed