{"_id":"5cca0640bdec22075060737d","slug":"61556743744-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक कालू के परिजनों को एसएसपी कार्यालय पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक कालू के परिजनों को एसएसपी कार्यालय पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतक कालू के परिजनों को एसएसपी कार्यालय पर हंगामा
मवाना। नहर में डूबकर हुई कालू की मौत का मामला ठंडा होने का नाम ही नहीं ले रहा है। मृतक के परिजनों ने बुधवार को एसएसपी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। जिस पर कप्तान के आदेश पर फोरेंसिक टीम मवाना पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। टीम की रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
बताते चलें कि नासरपुर गांव निवासी कालू अपने दोस्त आशु के साथ बीते शुक्रवार को रात में गांव जा रहा था। कूड़ी कमालपुर गांव से नहर की पटरी से होते हुए गांव जाने के दौरान कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई थी। आशु किसी तरह बाहर निकल गया था, लेकिन कालू का उस दौरान सुराग नहीं लगा। अगले दिन शनिवार को पुलिस ने रेसक्यू अभियान चलाकर कार व कालू का शव बरामद कर लिया था। इस मामले में परिजन आशु व चार अन्य ग्रामीणों पर हत्या कर शव नहर में फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कालू की मौत दम घुटने से बताई है। इस आधार पर पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया। मृतक कालू के परिजन सोमवार को एसएसपी कार्यालय पर हंगामा कर चुके हैं। बुधवार को भी परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। कप्तान के आदेश पर फोरेंसिक टीम मवाना थाने पहुंची और सबसे पहले नहर में डूबी कार व घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान टीम ने मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी देखी। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उच्चाधिकारियों के आदेश पर साक्ष्य जुटाए गए हैं। कार पर नंबर भी बाइक का मिला है, जिसको लेकर जांच की जा रही है।
कार पर मिला बाइक का नंबर
मृतक कालू व आशू जिस कार में थे। वह कालू के मामा की कार थी। पुलिस जांच में कार का नंबर बाइक का मिला है। पुलिस इसको लेकर जांच में जुट गई है। आखिर कार पर बाइक का नंबर क्यों डाला गया। हो सकता है कि नहर से निकाली गई मृतक कालू के मामा की कार चोरी की हो? फिलहाल पुलिस इसको लेकर जांच में जुट गई है।