फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बागपत से चुनाव लड़ूंगा : जयंत

बागपत से चुनाव लड़ूंगा : जयंत

Thu, 14 Feb 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत से चुनाव लड़ूंगा : जयंत
सिवालखास के गांव शिवपुरा में आयोजित प्रेसवार्ता में बोले रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ/जानीखुद।
गठबंधन से बागपत लोकसभा सीट से रालोद के प्रत्याशी जयंत चौधरी होंगे। यह बात जयंत चौधरी ने बुधवार को सिवालखास विधान सभा के गांव शिवपुरा में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि वह बागपत सीट से लोकसभा चुनाव लड़ें और वह इसका सम्मान करते हैं।
जयंत ने कहा कि कांग्रेस से रालोद के पहले से ही अच्छे संबंध रहे हैं। रालोद केन्द्र में कांग्रेस सरकार का हिस्सा रहा है। ऐसे में पार्टी प्रियंका के राजनीति में आने पर उनका स्वागत करती है। गठबंधन पर बोलते हुए जयंत ने कहा कि बसपा सपा और रालोद का गठबंधन प्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा को करारी हार देगा। योगी सरकार भी गठबंधन से घबरा गई है, इसी कारण सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोका गया। योगी सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक करने के नाम पर फर्जी मुठभेड़ करा रही है। इससे जनता दहशत में है। भाजपा किसानों को फसल की लागत और मजदूर को उचित मजदूरी दिला पाने में असफल रही है।
विज्ञापन

गांवों में किया रोड शो और नुक्कड़ सभाएं
जयंत चौधरी ने जानी क्षेत्र के गांवों में रोड शो और नुक्कड़ सभाएं कीं। इस दौरान ग्रामीणों से भाजपा सरकार के खिलाफ वोट करने को कहा। ग्रामीणों ने उनका जगह भव्य स्वागत किया। रालोद के उपाध्यक्ष ने बुधवार को बागपत लोकसभा के सिवालखास विधान सभा के अंजौनी गांव में रोड शो कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। यहां ग्रामीणों ने बैंडबाजों के साथ उनका स्वागत किया। इसके वह गांव कलंजरी पहुंचे। गांव पूठरी में जयंत चौधरी का ग्रामीणों ने हरिजन चौपाल पर स्वागत किया। उन्होंने शिवपुरा, पंचगांव, जौहरा, गेझा, अघैडा, गून, ढिंढ़ाला आदि गांवों में भी जयंत ने रोड शो किया। उनके साथ प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रवक्ता सुनील रोहटा, डॉ. मैराजुद्दीन, एनुद्दीन शाह, यशवीर सिंह, नरेंद्र खजूरी, इंद्रपाल सिंह, डॉ. अजेंद्र शर्मा, रणवीर दहिया, अनिल चौधरी, गौरव जिटौली, संदीप चौधरी, संजय चौधरी, अर्जुन ढिंढ़ाला, विनय मल्लापुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed