{"_id":"5c5c2c85bdec224c164ec958","slug":"61549544581-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी का किया जाए सरलीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी का किया जाए सरलीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जीएसटी का किया जाए सरलीकरण’
- व्यापार मंडल की बैठक में उठाया गया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बुधवार को मेट्रो प्लाजा स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। यहां बताया गया कि व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह तीन मार्च को लखनऊ में होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाइक होंगे। बैठक में जीएसटी में मंडी समिति को खत्म करने, टैक्स रेट 15 प्रतिशत से ऊपर न रखने, काला साबुन जो कि हाथ निर्मित है, पर जीएसटी खत्म करने, व्यापारी पेंशन लागू करने और जीएसटी सरलीकरण का मुद्दा उठाया गया।
मेरठ के व्यापारियों से शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने का आह्वान किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकंद मिश्रा रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विष्णु दत्त पाराशर ने की। संचालन जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता मारवाड़ी ने किया। अकरम गाजी, सत्यप्रकाश माहेश्वरी, कुलदीप शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, अतुल गुप्ता, तरुण शर्मा, नीरज गुप्ता, राजीव गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सुरेश कुमार, अतीक अलवी, कृष्ण गोपाल, अमित कंसल, मो. शादाब, नईम अंसारी, जाकिर हुसैन, मो. सलीम और विनोद त्यागी आदि रहे।