{"_id":"5c59f69ebdec22736f4a7da6","slug":"61549399710-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बाद वर्दी की चाहत, 12 मिनट में 2400 मीटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बाद वर्दी की चाहत, 12 मिनट में 2400 मीटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादी के बाद वर्दी की चाहत, 12 मिनट में 2400 मीटर
मेरठ। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती दौड़ में मुजफ्फरनगर की वंदना राठी ने सोमवार को 12 मिनट में 2400 मीटर की दौड़ पूरी की तो उन्होंने अन्य महिला अभ्यर्थियों को दिखा दिया कि भर्ती का जुनून शादी के बाद भी इतना ही है। दौड़ में एमए, एमकॉम और बीएससी की छात्राएं भी सिपाही बनने की चाहत में है।
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए मेरठ पुलिस लाइन में शैक्षिक प्रमाणपत्रों के सत्यापन और नापतौल के लिए सेंटर बनाया गया है। दौड़ छठी वाहिनी पीएसी के मैदान पर चल रही है। सीओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को 979 अभ्यर्थियों में से 265 अभ्यर्थी ही दौड़ पूरी कर सकी। इन अभ्यर्थियों में 199 पुरूष अभ्यर्थी थे, जिनमें से 93 पुरूष अभ्यर्थी ही दौड़ में सफल हुए। 13 महिला अभ्यर्थी बीच में ही ट्रैक पर गिर गईं। दौड़ में पुरूष अभ्यर्थियों के लिए 25 मिनट में 4800 मीटर और महिला अभ्यर्थियों के लिए 14 मिनट में 2400 मीटर की दौड़ पूरी करनी है।
पिता आर्मी में सूबेदार
मुजफ्फरनगर की वंदना के पिता आर्मी में सूबेदार हैं। उनकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। पति किसान हैं, वंदना ने बताया कि उसका पुलिस में भर्ती होने का सपना है। शादी के बाद भी दौड़ लगाती है।
विज्ञापन
वहीं हापुड़ की वैशाली ने बताया कि वह बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। शादी से पहले यदि पुलिस में भर्ती हो गईं तो अपने पैरों पर खड़ी होकर परिवार की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। इलाहाबाद की सोनिया भी बीएससी की पढ़ाई कर रही हैं।
दौड़ के लिए आज आखिरी दिन
नोडल अधिकारी/एसपी ट्रैफिक संजीव वाजपेयी ने बताया कि भर्ती बोर्ड के निर्देश पर पहले तीन फरवरी दौड़ का आखिरी दिन था। लेकिन भर्ती बोर्ड ने अब छह फरवरी तक दौड़ की तारीख बढ़ाई गई है। बुधवार को दौड़ का आखिरी दिन है। उसके बाद भर्ती बोर्ड ही निर्णय लेगा।
खास बातें:
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती
महिला अभ्यर्थियों की पीएसी के मैदान पर चल रही है दौड़
एमए, एमकॉम और बीएससी पास लड़कियां भी सिपाही बनने के इंतजार में