फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर किया पथराव

बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर किया पथराव

Sat, 29 Sep 2018 12:27 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर किया पथराव
बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ने की कोशिश, ग्रामीणों ने पुलिस जीप पर किया पथराव
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। थानाक्षेत्र के गांव लच्छीपुर में शुक्रवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा को तोडे़ जाने की सूचना पर हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि प्रतिमा तो सुरक्षित है लेकिन प्रतिमा के पास खडे़ दो सीमेंटड हाथी खंडित अवस्था में पडे़ थे। सूचना पर गांव में पहुंची 100 डायल पुलिस पर भी आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूचना पर कई थानों की पुलिस, पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसपी देहात गांव में पहुंचे। देर रात तक हंगामा चल रहा था और अधिकारी ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुटे हुए थे।

मिली जानकारी के अनुसार गांव लच्छीपुर में रात 10 बजे ग्रामीणों को सूचना मिली की गांव में स्थापित बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को किसी असामाजिक तत्व ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो वहां देखा कि प्रतिमा तो सुरक्षित है लेकिन प्रतिमा के पास खडे़ सीमेंट के दो हाथी क्षतिग्रस्त अवस्था में है। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पास के गांव ठोकरपुर, इमलिया के दलित भी गांव लच्छीपुर पहुंच गए। बाबा साहब की प्रतिमा तोडे़ जाने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। गांव में पहले 100 डायल पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने उस पर पथराव कर दिया। बताया गया कि इसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। अन्य ने मुश्किल से अपनी जान बचाई। पथराव में गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि असामाजिक तत्व बाबा साहब की प्रतिमा ही तोड़ने आए थे। लेकिन वे उसे नहीं तोड़ पाए। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की पुलिस, देवबंद एसएसओ, पुलिस क्षेत्राधिकारी, एसपी देहात गांव में पहुंचे। ग्रामीण आरोपियोें की गिरफ्तारी की मांग करते हुए किसी को गांव में नहीं घुसने दे रहे थे। देर रात तक गांव में हंगामा चल रहा था। पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने बुझाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed