फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अभिनय का दर्पण

अभिनय का दर्पण

Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
अभिनय का दर्पण
मुंबई में भी चमक रहे दर्पण के रंगकर्मी
विज्ञापन

-शहर में दर्पण नाट्य संस्थान पिछले 15 सालों से है संचालित
-युवा कलाकारों को दे रहे अभिनय का मंच
मेरठ।
जिले में पिछले 15 सालों से संचालित दर्पण नाट्य संस्थान अब तक 100 से अधिक रंगकर्मियों को तैयार कर चुका है। ये कलाकार आज मेरठ ही नहीं बल्कि मुंबई में अभिनय के मंच पर चमक रहे हैं। संस्था के निदेशक विनोद कुमार बैचेन कहते हैं, हमारा ध्येय युवा कलाकारों क ो मंच देने के साथ सामाजिक कुरीतियों पर अभिनय के माध्यम से चोट करना है। संस्था के निदेशक को रंगकर्म के प्रति उनके समर्पण के लिए नटराज रत्न, सुभाष शिरोमणि और इप्टा द्वारा लाइफ एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

संस्था द्वारा मंचित प्रमुख नाटक
संस्था स्वर्गीय सुदीप विश्वास का नाटक डेढ़ रोटी, बीएन बनर्जी का दरख्त, दर्द हिंदुस्तान का, जितेंद्र सीराज का नाटक ताजमहल का टेंडर, अनिल शर्मा का सिकंदर व गिद्ध का निर्देशन कर चुका है। थैंक्यू मिस्टर ग्लॉड, दरख्त, दर्द हिंदुस्तान का, अंधेर नगरी, इंकलाब जिंदाबाद, जनता पागल हो गयी है, महानायक, मुख्यमंत्री, खटकराम, ऐसा भी हो सकता है, शवयात्रा, चक्रव्यूह, कोई तो है, ऐ वतन तेरे लिए आदि नाटकों का मंचन किया जा चुका है। चर्चित नाटक जी भईया जी नुक्कड़ नाटक की 150 प्रस्तुतियां मेरठ में हो चुकी हैं। संस्था ने कारगिल युद्ध के वक्त नुक्कड़ नाटक ऐ वतन तेरे लिए का शहर में 25 बार मंचन करके शहीद राहत कोष के लिए 31 हजार रुपए एकत्र किए थे। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान पर भी संस्था यह भी एक सच है नाटक का मंचन कर चुकी है। 1997 व 2001 में तीन दिवसीय रंगोत्सव का आयोजन कराया गया। इसमें यूपी, उत्तराखंड, पंजाब की नाट्य संस्थाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


संस्था से जुड़े कलाकार
21 सदस्यीय संस्था के संरक्षक सतीश शर्मा, सुभाष गोस्वामी व आरके गिरी हैं। अध्यक्ष दिनेश चौहान, उपाध्यक्ष रमेश तिवारी व विरेंद्र कनौजिया, महामंत्री हसीन अहमद सैफी, मंत्री राममदान, अजय मेहरा, ट्रेजरार तुमुल, विनोद बैचेन, माईकल टिसावर्ड, शाहिद गौर, शोएब पठान, जितेंद्र कुमार, शहजाद खान, मनीष जमशेद सैफी, शकील अहमद, राहुल कश्यप, सोमेंद्र सिंह, फैजान सैफी, नवनीत मित्तल, विराज, अनिल मेहरा, जैस टिसावर्ड, सईद कस्सार, नैना जौली, पूर्णिमा त्यागी, प्रिया, आयशा खा, सक्षम, बाली, पंकज सिंह, प्रदीप कुमार व अक्षय मेहरा आदि हैं। संस्था से जुड़े कलाकार राजीव राज, पवन निंबेकर, अनीश कुमार, मनोज सारवान आज मुंबई में अभिनय फलक पर चमक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed