{"_id":"5b2eb3724f1c1b694d8b8267","slug":"61529787250-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती- लो वोल्टेज से बिलबिला उठी जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती- लो वोल्टेज से बिलबिला उठी जनता
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जेठ की दुपहरी के और तपते ही ताबड़तोड़ बिजली कटौती ने शहरवासियों को रुला दिया। गर्मी और उमस से परेशान लोग लो वोल्टेज से बिलबिला उठे। वहीं, नगर निगम के ट्यूबवेल भी ठप हो गए, जिससे शहर के कई इलाकों में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है।
शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे शनिवार को फेल साबित हुए। तापमान के साथ ही बिजली की खपत बढ़ी तो सिस्टम ही हांफ गया। शुक्रवार रात से लो वोल्टेज और फाल्ट होने शुरू हो गए। शहर का ऐसा कोई बिजलीघर नहीं बचा, जहां कट और लो वोल्टेज की समस्या न रही हो। शनिवार को दिल्ली रोड, माधवपुरम, टीपीनगर, शारदा रोड, घंटाघर, बच्चा पार्क, सिविल लाइन, नौचंदी, गंगानगर, कंकरखेड़ा, शास्त्रीनगर, जागृति विहार आदि सहित सभी क्षेत्रों में बिजली की समस्या ने जनता को रुलाकर रख दिया।
हालत यह रही कि पांच या दस मिनट के लिए बिजली आपूर्ति बहाल होती तो लो वोल्टेज की समस्या सामने आ जाती, फिर दो से तीन घंटे तक बिजली गायब हो जाती। यह सिलसिला शुक्रवार रात से शनिवार रात तक चलता रहा। दिन भर लो वोल्टेज और कटौती का असर निगम के ट्यूबवेलों पर भी पड़ा। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
गर्मी में गर्म पानी से नहाए
दिन शुरू होते ही भीषण गर्मी से टंकी का पानी गर्म हो गया। वहीं, लो वोल्टेज से घरों की मोटर नहीं उठीं तो अधिकांश लोगों को मजबूरी में इसी गर्म पानी से नहाना पड़ा। हालांकि काफी लोगों को बिना नहाए ही काम पर जाना पड़ा। दूसरी ओर रात में कटौती से लोगों की नींद भी पूरी नहीं हो रही है।
सामान्य करने के प्रयास
मांग और आपूर्ति में काफी अंतर है। खपत बढ़ने से लाइन में फाल्ट हो रहे हैं। आपूर्ति सामान्य कराने का प्रयास किया जा रहा है। -संजीव राणा, अधीक्षण अभियंता शहर
खास बातें:
बिजली की खपत बढ़ते ही लो वोल्टेज और ताबड़तोड़ फाल्ट होने शुरू
शुक्रवार रात से शनिवार रात तक कट पर कट, पेयजल संकट गहराया