फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह 11 अधिकारियों का रोका वेतन

शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह 11 अधिकारियों का रोका वेतन

Wed, 20 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
शिकायतों के निस्तारण में लापरवाह 11 अधिकारियों का रोका वेतन
लापरवाह 11 अधिकारियों का वेतन रोका
विज्ञापन

मेरठ। डीएम अनिल ढींगरा ने मंगलवार को आईजीआरएस के लंबित मामलों और उनके निस्तारण की समीक्षा बैठक में 11 लापरवाह अधिकारियों के एक माह के वेतन रोकने के निर्देश दिए। बचत भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह लंबित मामलों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से न लेने तथा निस्तारण में सी श्रेणी प्राप्त करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें नगर आयुक्त नगर निगम, उपाध्यक्ष एमडीए, सचिव एमडीए, तहसीलदार सदर, एआरओ/प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी, परियोजना प्रबंधक नगर कार्य इकाई प्रथम जल निगम, परियोजना निदेशक डीआरडीए, अधिशासी अभियंता जल निगम, उपश्रमायुक्त, एआरटीओ प्रशासन व पीओ डूडा शामिल हैं, जिनका वेतन रोका गया है।
विज्ञापन


इन विभागों के लंबित हैं प्रकरण
अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र ने बताया कि नगर निगम के 18, आपूर्ति विभाग 11, एमडीए के 8, डूडा 18 प्रकरणों के निस्तारण में सी श्रेणी प्राप्त हुई है। नगर आयुक्त 2, परियोजना प्रबंधक इकाई प्रथम जल निगम 4, एमडीए 2, जल निगम 3, सहायक बंदोबस्त चकबंदी 2, अधिशासी अभियंता विद्युत, आपूर्ति विभाग, गन्ना विभाग, पीओ डूडा आदि विभागों के संदर्भ लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध खनन पर कसें शिकंजा
डीएम ने सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बिना अनुमति के खनन न होने दें। यदि अवैध खनन में कोई भी संलिप्त है तो ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें 151 में जेल भेजें। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति के खनन न होने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed