फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ में नया उद्योगपुरम बनाए सरकार

मेरठ में नया उद्योगपुरम बनाए सरकार

Fri, 01 Jun 2018 02:43 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में नया उद्योगपुरम बनाए सरकार
मेरठ। बुनकरों उद्यमियों से सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। हैंडलूम व पावरलूम सेक्टर के लिए मेरठ में नया उद्योगपुरम बनाया जाए। यह बात पावरलूम उद्यमियों और व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को मेरठ वस्त्र निर्माता एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मान सम्मेलन में कही।
विज्ञापन

सम्मेलन में एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन लाल अरोरा ने तीन बिंदुओं पर मांग रखते हुए कहा कि वर्ष 2006 में सपा सरकार द्वारा पावरलूम सेक्टर को सब्सिडी के तहत बिजली उपलब्ध करायी गयी थी। इसलिए भाजपा सरकार भी इसे जारी रखे। आरोप लगाया कि हिंदू पावरलूम इंडस्ट्रीज से जुड़े व्यापारियों के बिलों में सब्सिडी का पैसा नहीं घटाया जा रहा है। हमें पता चला है कि प्रदेश सरकार ने जो पैसा जारी किया है, उसे मुस्लिम बुनकरों के बिलों में घटाया जा रहा है। यह सौतेला व्यवहार है, इसे रोका जाए।
विज्ञापन

सम्मेलन के मुख्य अतिथि भाजपा और व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सपा और बसपा सरकार के कार्यकाल में व्यापारियों और उद्यमियों का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ। लेकिन भाजपा सरकार में व्यापारी खुद को पूरी तरह भयमुक्त महसूस करते हुए अपने व्यापार और उद्यम को गति दे रहा है। कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं के लिए भविष्य में भी लड़ाई लड़ते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता मदनलाल अरोरा और संचालन योगेंद्र कुमार ने किया। पंकज जैन, प्रभात जैन, राजकुमार गुप्ता, कपिल मित्तल, नरेश गोयल, पंकज गोयल, कमल जैन, उदित जैन, गुलशन सचदेवा, मनोज जैन, दीपक जैन, उमेश जैन, उमेश शारदा, दिनेश गुप्त, नवीन अरोड़ा, संजय शर्मा, अंकित शर्मा आदि मौजूद रहे।


मेरठ वस्त्र निर्माण एसोसिएशन का सम्मेलन
पावरलूम उद्यमियों ने उठायी मांग, सरकार कर रही सौतेला व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed