फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिन में नहीं, रात के अंधेरे में बंट रहा सरकारी राशन

दिन में नहीं, रात के अंधेरे में बंट रहा सरकारी राशन

Mon, 21 May 2018 02:24 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
दिन में नहीं, रात के अंधेरे में बंट रहा सरकारी राशन
खुलासा: रात को बंट रहा सरकारी राशन
विज्ञापन

मेरठ। सरकारी राशन की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिन में प्रॉक्सी मशीन में सिग्नल न होने की बात कहकर कार्ड धारकों को राशन देने से टाल दिया जाता है। जिसकी सच्चाई अब खाद्य आयुक्त की रिपोर्ट में सामने आ रही है। यानी दिन के बजाय रात्रि 9 बजे से सुबह सात बजे तक आधार आधारित प्रॉक्सी से ट्रांजैक्शन सामने आया है। खाद्य आयुक्त ने भी सरकारी राशन की कालाबाजारी की आशंका जतायी है।

खाद्य तथा रसद आयुक्त आलोक कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के मेरठ सहित 17 जनपदों में मार्च माह में रात्रि नौ बजे से सुबह सात बजे तक आधार आधारित अथवा प्रॉक्सी से ट्रांजैक्शन पकड़ी गयी है। इनका मानना है कि दुकानदार रात्रि में घर-घर जाकर आधार सत्यापित कराकर पर्ची निकाल रहे हैं। इन पर्चियों पर खाद्यान्न वितरण दिखाया जा रहा है। आयुक्त का मानना है कि यह सीधे सीधे राशन की कालाबाजारी को जन्म दे रहा है। खाद्य आयुक्त ने सभी जनपदों के जिला पूर्ति अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह एक सप्ताह के भीतर ऐसे दुकानदारों की जांच करें। अनियमितता पाए जाने पर दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करें। साथ ही प्रचार प्रसार किया जाए कि लाभार्थी केवल खाद्यान लेते समय ही अंगूठा लगाएं। वहीं, खाद्य आयुक्त की रिपोर्ट का हवाला देते हुए आरटीआई कार्यकर्ता लोकेश खुराना ने आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में पीआईएल दाखिल करने की बात कही है।
विज्ञापन


खास बातें:
खाद्य आयुक्त ने जताया राशन की कालाबाजारी का अंदेशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed