फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

Mon, 21 May 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह
दिसंबर तक कर दें सभी घरों को रोशन: स्वतंत्र देव
विज्ञापन

मेरठ। ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पीवीवीएनएल के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वे दिसंबर तक सभी घरों को रोशन कर दें। प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर योजना सौभाग्य के तहत दिए गए लक्ष्यों के अनुसार सभी घरों को कनेक्शन देकर ऊर्जीकृत कर दिया जाए।
रविवार को ऊर्जा भवन में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली आपूर्ति करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की मंशा अनुसार गरीब उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर कनेक्शन निर्गत किए जाए। सामान्य योजना के तहत दिए गए नलकूप कनेक्शनों के लिए जॉब कार्ड बनते ही विद्युत स्टोर से सामग्री जारी कर दी जाए। योजना के लक्ष्यों को दिसंबर तक हासिल कर लिया जाए। उन्होंने शिकायतों के लिए जारी राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1912 की समीक्षा करते हुए कहा कि हेल्पलाइन डेस्क पर कर्मचारियों को बढ़ाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा शिकायतें दर्ज करके उनका निस्तारण किया जा सके। राजस्व वसूली बढ़ोतरी और बिजली चोरी में कमी के लिए पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन की सराहना की। इस मौके पर कंपनी निदेशकों के अलावा मुख्य व अधीक्षण अभियंता शामिल रहे।
विज्ञापन

कर्नाटक और कैराना पर बात करो
डग्गामारी के संबंध में तीखे सवालों से घिरे स्वतंत्र देव सिंह ने कहा ये छोड़ों कर्नाटक और कैराना उपचुनाव के बारे में बात करो। वे कर्नाटक के बाद अब कैराना उपचुनाव में लगे हैं। भाजपा कैराना और नूरपुर सीट भारी अंतर से जीतने जा रही है। प्रदेश में लॉ एंड आर्डर की स्थिति बेहतर होने से हर नागरिक अपने को सुरक्षित महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार हर तबके के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कर्नाटक मामले पर बोले कि वहां की जनता ने भाजपा को जनादेश दिया था। लेकिन कांग्रेस और जेडीएस स्वार्थ सिद्धि के लिए एक हो गए। भाजपा ने हमेशा से लोकतंत्र की इज्जत की है। कांग्रेस की राजनीति देश को तोड़ने वाली है। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विधायक सत्यवीर सिंह त्यागी, आलोक सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
ऊर्जा भवन में ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र देव ने की विभागीय समीक्षा बैठक
सौभाग्य योजना के तहत दिए जा रहे कनेक्शनों का लक्ष्य दिसंबर तक पूरा करने को कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed