फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घबराएं नहीं, कैंसर को भी हराया जा सकता है

घबराएं नहीं, कैंसर को भी हराया जा सकता है

Sun, 13 May 2018 01:48 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
घबराएं नहीं, कैंसर को भी हराया जा सकता है
घबराएं नहीं, कैंसर को भी हराया जा सकता है
विज्ञापन

मेरठ। छिपी टैंक स्थित मेरठ कैंसर हॉस्पिटल में शनिवार को कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए उम्मीद संस्था द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, मुंबई की लेखक, कवयित्री और थियेटर अदाकार विभा रानी, देहरादून की समाज सेविका गीता गिलोरिया रहीं।
डॉ. सरोजिनी अग्रवाल ने बताया कि कैंसर भी एक आम बीमारी है। अगर इसका सही समय पर सही इलाज कराया जाए तो इस बीमारी को हराया जा सकता है। विभा रानी ने कहा कि इस बीमारी में सबसे ज्यादा जरूरी है कि हौसला, अपनों का प्यार, इलाज और देखभाल। संचालन कैंसर सर्वाइवर नीता शर्मा ने किया। इस दौरान उम्मीद संस्था द्वारा पिछले डेढ़ साल में किए गए कैंसर संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से बताया गया।
विज्ञापन

संस्था की अध्यक्ष इस्माईल डिग्री कॉलेज से सेवानिवृत्त अध्यापिका डॉ. आशा आनंद, डॉ. उमंग मित्थल, डॉ. नलिनी मित्थल, डॉ. हिमानी अग्रवाल, सरिता जैन, वंदना शर्मा, टीना चड्ढा, प्रमिला दीक्षित, ममता दीक्षित, सविता घई, हिमांशु गोयल, अरविंद भट्ट, प्रियांशु रस्तोगी आदि रहे। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें मेरठ केअलावा आसपास के जिलों से आए कैंसर सर्वाइवर ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed