फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत में बांट कनैक्शन

प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत में बांट कनैक्शन

Sat, 21 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत में बांट कनैक्शन
पीएम एलपीजी पंचायत में बांटे गैस कनेक्शन
विज्ञापन

गंगानगर। उज्जवला दिवस पर प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन कर गैस कनेक्शन वितरित किए गए। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
अम्हेड़ा गांव स्थित अंबेडकर धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री अजित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनेक योजनाओं के बारे में बताया। वहीं 14 महिलाओं को उज्जवला के तहत गैस कनेक्शन बांटे गए। इंचौली-पबला रोड पर भी उज्जवला दिवस पर कनेक्शन बांटे गए। ओम साईं भारत गैस ग्रामीण वितरक केंद्र पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी ने ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जानकारी दी। विधायक व जिला पंचायत सदस्य विक्की तनेजा ने 21 महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन बांटे। इस मौके पर एजेंसी के मालिक आकर्ष पचीसिया मौजूद रहे। इस दौरान करीब 400 महिलाएं मौजूद रहीं। रक्षापुरम स्थित सूर्य गैस एजेंसी के मालिक शिबू भाटिया, अंजू वारियर, संकल्प संस्था से अतुल शर्मा, कादंबरी कौशिक, ग्राम प्रधान सुनीता देवी, पूर्व प्रधान छोटे लाल सिवाच, विनोद गौड़, अशोक उपाध्याय व नेपाल सिंह सहित गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं बहचौला स्थित सामुदायिक केंद्र में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के पूर्व महामंत्री मुकेश सिंघल, संयोजिका संजना वत्स रस्तोगी ने गांव में महिलाओं को ग्रामीण जनों के लिए संचालिक केंद्र की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं करीब 50 से अधिक ग्रामीणों की आईडी जमा की गई। बताया कि उन्हें दो सप्ताह के दौरान गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। गंगानगर एच ब्लॉक स्थित एचपी गैस के मालिक शुभम अहलुवालिया, सतेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे।

खास बातें:
क्षेत्र में कई जगह उज्जवला दिवस पर आयोजित किए गए कार्यक्रम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed