{"_id":"5ad266cb4f1c1b62098b4923","slug":"61523738315-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी आंख से होगी नौचंदी मेले की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी आंख से होगी नौचंदी मेले की निगरानी
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से लें मेले का आनंद, सुरक्षा रहेगी कड़ी
मेरठ।
नौचंदी मेले को भव्य बनाने और सुरक्षा को लेकर मेला कमेटी ने सभी तैयारियां कर ली हैं। रविवार से मेला नौचंदी की विधिवत शुरुआत हो जाएगी। जहां मेला रंग बिरंगी लाइटों से चमकने लगेगा वहीं पटेल मंडप में भी कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा सुरक्षा के दृष्टि से मेले में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
मेला कोतवाली में कंट्रोल रूम
मेला कमेटी ने इस बार मेले में 40 कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। जहां कुछ कैमरे दिखाई देंगे वहीं कुछ खुफिया कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। मेला कोतवाली में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां बैठकर पूरे मेले पर नजर रखी जाएगी। वहीं नौचंदी मेले में सुरक्षा के लिए आसपास के जनपदों से भी पुलिस बुलाई जा रही है। पीएसी भी तैनात रहेगी। सिविल कपड़ों में भी पुलिस रहेगी, ताकि छेड़छाड़, चेन स्नेचिंग आदि घटनाओं को अंजाम देने वालों को दबोचा जा सके।
माता की चौकी आज
पटेल मंडल में रविवार शाम माता की चौकी सजाई जाएगी। मां चड़ी देवी की पूजा के बाद ही मेला विधिवत रूप से शुरू होगा। नौचंदी मेला मां चड़ी देवी के नाम से है। मां का पूजन करके सभी भक्त मेले के सकुशल संचालन की कामना करते हैं। इस दौरान मेला परिसर स्थित बाले मियां की मजार पर भी चादर पोशी भी होगी।
विज्ञापन
पटेल मंडल में ये होंगे बड़े कार्यक्रम
15 अप्रैल को माता की चौकी।
16 को नाटक कार्यक्रम, रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम।
17 को बाबा साहेब आंबेडकर का कार्यक्रम।
18 को पंजाबी लोक नृत्य कार्यक्रम।
19 को एक शाम मोहम्मद रफी के नाम।
20 को संगीत संध्या।
21 को देशभक्ति गीत कार्यक्रम।
22 को सांस्कृतिक कार्यक्रम।
23 को भजन संध्या कार्यक्रम।
24 को मैजिक शो।
25 को लोक नृत्य भोजपुरी।
26 को सीरत कांफ्रेंस।
27 को महिला मुशायरा।
28 को किशोर कुमार नाइट।
29 को बॉलीवुड नाइट।
30 को गजल नाइट।
01 मई को बच्चों की डांस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक ब्रज लोक नृत्य।
02 को बॉडी बिल्डिंग और कॉमेडी नाइट।
03 को बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम।
04 को गजल कार्यक्रम।
05 को म्यूजिकल नाइट।
06 को हास्य कवि सम्मेलन।
07 को देश भक्ति गीत कार्यक्रम।
08 फिल्म स्टार नाइट।
09 को ऑल इंडिया मुशायरा।
10 को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन।
11 को कव्वाली मुकाबला।
18 तक होंगे पटेल मंडप में होंगे कार्यक्रम
नौचंदी मेले की शुरुआत आज माता की चौकी से की जाएगी। मेले को भव्य रूप दिया गया है। सुरक्षा को प्राथमिकता पर लिया गया है। पटेल मंडप के कार्यक्रम 15 अप्रैल से शुरू होकर 18 मई तक लगातार चलेंगे। - मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त।