{"_id":"5ace76f64f1c1b4a3e8b49cf","slug":"61523480310-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल से टिके खंड शिक्षा अधिकारियों का होगा तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल से टिके खंड शिक्षा अधिकारियों का होगा तबादला
Updated Thu, 12 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच साल से टिके खंड शिक्षा अधिकारियों का होगा तबादला
मेरठ। पांच साल से एक जिले में टिके खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले को लेकर निर्देश जारी हो चुके हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को नई स्थानांतरण नीति के लिए शासनादेश भी मिल गया है। ऐसे में मेरठ जिले से दो खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला नई नीति के तहत होना तय है। जिसमें नगर शिक्षा अधिकारी और बीओ मुख्यालय का स्थानांतरण हो सकता है।
सरकारी प्रक्रिया स्थानांतरण के तहत पांच साल से टिके खंड शिक्षा अधिकारियों को जिला छोड़ना होगा। उप्र शिक्षा निदेशक (बेसिक) एवं शिक्षा निरीक्षण अनुभाग इलाहाबाद द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों का सेवा विवरण ब्यौरा मांगा है। जो विभाग को आनलाइन देना होगा। मामले में जिले के दो खंड शिक्षा अधिकारियों पर तबादला नीति लागू हो सकती है। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी नगर सूर्यकांत गिरी एवं बीओ मुख्यालय चरण सिंह को जिले में पांच साल से ज्यादा हो गए हैं। हालांकि खंड शिक्षा अधिकारी नगर ने बताया कि दिसंबर 2013 वह नगर शिक्षा अधिकारी से खंड शिक्षा अधिकारी हो गए थे। जिसके चलते उनके पास दिसंबर तक का समय है। जबकि चरण सिंह का समय पूरा हो गया है। जिले में 16 ब्लाक में तैनात 12 खंड शिक्षा अधिकारियों का सेवा विवरण के बाद साफ होगा कि कितने अधिकारियों को जिले से बाहर जाना होगा। फिलहाल दो ही खंड शिक्षा अधिकारियों पर बेसिक शिक्षा विभाग की नजर हैं।
खास बातें:
शासन द्वारा लागू हुई नई स्थानांतरण नीति
- 20 अप्रैल तक बेसिक शिक्षा विभाग को देना होगा आनलाइन ब्यौरा