{"_id":"5a985d374f1c1bc83b8b9ad7","slug":"61519934775-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर अलर्ट, सेना ने चलाया सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर अलर्ट, सेना ने चलाया सघन चेकिंग अभियान
Updated Fri, 02 Mar 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
होली पर कैंट में अलर्ट, सेना ने की चेकिंग
मेरठ।
होली पर अलर्ट के चलते कैंट में सेना भी चौकस हो गई है। बृहस्पतिवार को सेना ने कैंट में कई घंटे सघन चेकिंग अभियान चलाया। क्यूआरटी के साथ संवेदनशील इलाकों के अलावा वेस्ट एंड रोड पर भी तीन घंटे तक चेकिंग की गई।
बृहस्पतिवार को वेस्ट एंड रोड पर गुरु तेग बहादुर स्कूल के बाहर सेना ने क्यूआरटी के साथ चेकिंग की। इस दौरान बेरीकेडिंग की गई थी। कई लोगों के जवानों ने पहचान पत्र भी चेक किए। इसके साथ ही औघड़नाथ मंदिर के आसपास भी सेना की चौकसी दूसरे दिनों के मुकाबले ज्यादा दिखी। रामताल वाटिका से पहले भी बने दो चेकिंग प्वाइंट पर जवानों की संख्या अधिक रही। इसके अलावा भी कैंट के कई इलाकों में सेना के जवानों ने चेकिंग अभियान चलाया। डोगरा मंदिर के पास भी चौकसी रही। सूत्रों की मानें तो रात में भी कैंट में सेना की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।
मवाना रोड पर कट बंद किया
फोटो
मेरठ। मवाना रोड पर भगत लाइंस के पास हाइवे के डिवाइडर पर बने कट को सेना ने बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दिया है। अभी यहां पर अस्थाई बैरियर लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि यहां पर जल्द ही स्थाई रूप से बेरीकेडिंग कर दी जाएगी। इसके पीछे एक वजह यहां पर रोजाना होने वाले एक्सीडेंट को भी बताया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर अभी स्थिति ये स्पष्ट नहीं है कि बेरीकेडिंग किस कारण से लगाई गई है।