फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अब फिल्म रंगीला रसूल के खिलाफ खुला मोर्चा

अब फिल्म रंगीला रसूल के खिलाफ खुला मोर्चा

Mon, 12 Feb 2018 03:12 AM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
अब फिल्म रंगीला रसूल के खिलाफ खुला मोर्चा
मेरठ। विवादित पद्मावत फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शांत होने के बाद अब फिल्म रंगीला रसूल के खिलाफ मोर्चा खुलना शुरू हो गया है। युवा सेवा समिति का कहना है कि फिल्म रंगीला रसूल के रिलीज होने पर मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी इसलिए इस फिल्म को रिलीज ही नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को फैज-ए-आम कॉलेज परिसर में आयोजित समिति की बैठक में अध्यक्ष बदर अली ने आरोप लगाते हुए कहा कि 26 फरवरी को रंगीला रसूल के नाम से रिलीज होने जा रही इस फिल्म के माध्यम से पैगंबर मोहम्मद साहब के बारे में गलत एवं आपत्तिजनक तथ्य दर्शाए गए हैं। इससे मुस्लिमों की धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में इस फिल्म पर रोष व्यक्त करते हुए कहा गया कि पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गुस्ताखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और किसी भी सूरत में युवा सेवा समिति इस फिल्म को भारत के किसी भी स्थान पर रिलीज नहीं होने देगी। उन्होंने केंद्र सरकार व सेंसर बोर्ड से मांग की है कि इस फिल्म पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाएं। यदि इस फिल्म को रिलीज करने की कोशिश की गयी तो समिति संपूर्ण मुस्लिम समाज को साथ लेकर नबी की शान में गुस्ताखी करने वाले फिल्म निर्माता एवं डायरेक्टर के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। बैठक का संचालन आमिर गाजी ने किया। जिसमें नईम सागर, अरशद सैफी, बासित अली, इकबाल अब्बासी, आजाद खॉं, सैफुद्दीन मेवाती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed