फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर न चुना जाना मेरठवासियों का अपमान

स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर न चुना जाना मेरठवासियों का अपमान

Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर न चुना जाना मेरठवासियों का अपमान
स्मार्ट सिटी में न चुना जाना लोगों का अपमान
विज्ञापन

मेरठ। पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश ने कहा कि भाजपा ने मेरठ केलोगों का स्मार्ट सिटी के मुद्दे पर अपमान किया है। जनता ने भारी समर्थन देकर भाजपा केछह विधायक और सांसद बनवाए। लोगों को आशा थी कि मेरठ स्मार्ट सिटी बन जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे लोग ठगा और अपमानित महसूस कर रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में सी-क्लास के शहर भी स्मार्ट सिटी की सूची में आ गए हैं, लेकिन ए क्लास होने केबावजूद मेरठ की जनता को धोखा मिला है।

जेल रोड स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को हुई प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि गोवंश किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं। भाजपा की नीतियों केकारण आलू बर्बाद हो रहे हैं। जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। किसानों के मुद्दे पर सपा 27 जनवरी को तहसीलों पर धरना देगी और अधिकारियों को आलू व गोवंश भेंट करेंगी। स्मार्ट सिटी के मुद्दे को भी उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि 29 मई 2018 को बिजनौर के नुमाइश ग्राउंड में सपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव विशाल जनसभा करेंगे, उन्होंने दावा किया कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जनसभा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी पूरी तरह से फेल हो गए हैं। अपराध, छेड़छाड़, बेरोजगारी, किसानों का उत्पीड़न, यातायात व्यवस्था और महंगाई से त्राहि-त्राहि मची हुई है। इस दौरान शहर विधायक रफीक अंसारी, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीमा प्रधान, निरंजन सिंह, विजय पाल, संजीव गुप्ता, बाबर चौहान, मृदुला यादव, कासिम जैदी, रईस आजम, संसार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed