{"_id":"5a3ebb4f4f1c1b5c0c8b4d40","slug":"61514060623-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपीएस की सभी शाखाओं में प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपीएस की सभी शाखाओं में प्रवेश के लिए पंजीयन शुरू
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमपीएस की सभी शाखाओं में प्रवेश पंजीयन प्रारंभ
मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल समूह की सभी शाखाओं में नए सत्र में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं। स्कूल की वेबसाइट से ऑनलाइन व स्कूल की किसी भी शाखा में आकर काउंटर से प्रवेश पंजीयन फार्म ले सकते हैं। 21 जनवरी व 11 फरवरी को प्रवेश परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे के बीच होगी। प्रवेश परीक्षा में गणित, अंग्रेजी व सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा के दो दिन बाद परिणाम जारी होगा। प्रवेश के लिए छात्र का जन्म के तीन माह के भीतर बना हुआ जन्म प्रमाणपत्र, पिछले विद्यालय की टीसी, पिछली कक्षा के रिजल्ट की प्रति, छात्र की चार पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, माता-पिता के साथ छात्र की एक तस्वीर संलग्न करनी होगी। खेलों में मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में कक्षा की टॉपर्स छात्राओं को ललिता दीवान छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, दिव्यांग छात्रों को फीस में 25 प्रतिशत छूट का लाभ दिया जाएगा।