फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दस दिसंबर तक तैयार करो मोबिलिटी प्लान

दस दिसंबर तक तैयार करो मोबिलिटी प्लान

Tue, 28 Nov 2017 02:34 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
दस दिसंबर तक तैयार करो मोबिलिटी प्लान
मेरठ। मेट्रोपॉलिटन शहरों में कैसे यातायात को सुगम बनाया जाए और इस बाबत चल रही तैयारियां किस स्तर पर पहुंची, यह जानने केलिए लखनऊ में बैठक हुई। मेरठ की तरफ से एमडीए वीसी साहब सिंह ने सुझाव तथा प्रस्ताव पेश किए। अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने कहा कि 15 दिसंबर तक हर सूरत में मेरठ मेट्रो ट्रेन का मोबिलिटी प्लान तैयार हो जाए।
विज्ञापन

यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के गठन को लेकर सोमवार को अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने बैठक ली। बैठक में विभिन्न शहरों के नगर निगम से आए अधिकारी, आवास विकास, ग्राम नियोजक, शहरी नियोजक, विकास प्राधिकरण, मेट्रो प्रोजेक्ट आदि से जुड़े अधिकारियों ने शिरकत की। इस मौके पर विचार विमर्श हुआ सभी शहरों के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु करने के लिए अथॉरिटी कैसे काम करेगी। इस बाबत सभी से सुझाव लिए गए।
विज्ञापन

30 तक नहीं बन सकेगा प्लान
इस मौके पर मेरठ के कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। मेरठ में दिल्ली एक्सप्रेस वे, रैपिड ट्रेन तथा मेट्रो ट्रेन का प्रोजेक्ट चल रहा है। दोनों ट्रेनों की डीपीआर बन रही है। अपर मुख्य सचिव ने पूछा कि मेट्रो के लिए कांप्रीहेंसिव मोबिलिटी प्लान के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की गई थी। क्या इस तारीख तक यह प्लान तैयार हो जाएगा। इस प्लान को राइ्टस बना रही है। वीसी ने बताया कि इस तिथि तक प्लान नहीं बन रहा है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने कहा कि इसके लिए अल्टरनेटिव एनलेसिस कर लें। राइट्स हर सूरत में दस दिसंबर तक इस प्लान को तैयार कर दे। 30 दिसंबर तक कंप्लीट डीपीआर देनी है। इस बाबत तेजी से काम किया जाए। वीसी ने बताया कि डीपीआर के लिए लगभग पूरा पैसा राइट्स को दिया जा चुका है। बकाया का भुगतान भी किया जा रहा है। तेजी से इस पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्टी स्टोरी बिल्डिंग पर भी होगा काम
रैपिड ट्रेन के एलाइनमेंट के आसपास एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) बढ़ाने की भी मांग की जा रही है। इस बाबत भी मेरठ तथा गाजियाबाद से आए अधिकारियों ने सुझाव दिए। कहा कि मेरठ में 1.5 और गाजियाबाद में 2.5 तक ही एफएआर है। यदि यह चार या पांच हो जाए तो इसके आसपास ऊंची इमारतें बन सकेंगी। इससे आय शुल्क से आय भी बढ़ेगी क्योंकि इस प्रस्ताव की सार्थकता तभी है जब धन निजी स्रोतों से भी जुटाया जा सके। वीसी एमडीए साहब सिंह के अनुसार बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। खासतौर पर मेट्रो ट्रेन के मोबिलिटी प्लान पर दस दिसंबर तक सर्वे कर काम पूरा करने को कहा गया है।
खास बात
- यूनिफाइड मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की लखनऊ में हुई बैठक
- अपर मुख्य सचिव मुकुल सिंघल ने दिए निर्देश
- यातायात को कैसे बनाएं बेहतर, इसकी संभावनाओं पर हुआ विचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed