{"_id":"5a08bc084f1c1b6d548bc835","slug":"61510521864-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन तो अपनी ही रिपोर्ट पर खींचेगा सुरक्षा का खाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन तो अपनी ही रिपोर्ट पर खींचेगा सुरक्षा का खाका
Updated Mon, 13 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निकाय चुनाव के मतदान को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त का खाका प्रशासन एलआईयू नहीं बल्कि अपनी रिपोर्ट के आधार पर खींचेगा। इसके लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सभी एसडीएम और अपर नगर मजिस्ट्रेटों (एसीएम) को अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति का अपने स्तर से आंकलन कर रिपोर्ट देने की बात कही है। ऐसे में पूरी संभावना है कि इस बार मतदान के दिन पुलिस बंदोबस्त पिछले चुनावों की तुलना में कहीं ज्यादा होंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एलआईयू की रिपोर्ट कुछ गांवों में फेल साबित हुई थी। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पुराने चुनाव और कुछ घटनाओं के आधार पर तैयार रिपोर्ट से ताजा स्थिति प्रभावित हो जाती है। जबकि चुनाव में वर्तमान स्थिति के आधार पर ही संवेदनशीलता और अतिसंवेदनशीलता को देखा जाता है। इसके अलावा सीट का आरक्षण भी संवेदनशीलता को तय करता है। इसलिए प्रशासन अलग से अपना सुरक्षा खाका तैयार करा रहा है, जिसके आधार पर एसएसपी के साथ मिलकर मतदान के दिन सुरक्षा घेरा तैयार किया जाएगा।
यहां पर रहेगी कड़ी नजर
अभी तक जो रिपोर्ट है, उसके अनुसार शहर में सूरजकुंड क्षेत्र, भूमिया पुल, प्रह्लाद नगर, कंकरखेड़ा, ब्रह्मपुरी, आदि क्षेत्र ऐसे होेंगे, जहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था मतदान के दिन होगी। जबकि देहात क्षेत्र की सरधना नगर पालिका के साथ नगर पंचायतों में दौराला, परीक्षितगढ और शाहजहांपुर के साथ फलावदा में भी विशेष नजर रखी जाएगी। हालांकि एलआईयू की रिपोर्ट में सिर्फ करनावल और किठौर नगर पंचायत को संवेदनशील बताया गया है। लेकिन जिला प्रशासन इस रिपोर्ट से अलग बाकी नगर पंचायतों पर भी पूरी तरह फोकस किए हुए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल का कहना है कि नगर निकाय चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाएंगे। जो भी इसमें बाधा डालेगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील निकायों के साथ ही मतदान स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं। जहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेटों की भी विशेष नजर रहेगी।
नगर निकाय चुनाव
- सिर्फ करनावल और किठौर संवेदनशील बताने पर एलआईयू की रिपोर्ट पर नहीं भरोसा
- नगर निगम के तमाम संवेदनशील बूथ किए जा रहे चिह्नित
- सरधना, दौराला, परीक्षितगढ़ और शाहजहांपुर में भी रहेगी विशेष नजर