फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रालोद ने सोनिया नवल को मेयर प्रत्याशी घोषित किया

रालोद ने सोनिया नवल को मेयर प्रत्याशी घोषित किया

Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
रालोद ने सोनिया नवल को मेयर प्रत्याशी घोषित किया

विज्ञापन
मेरठ। पहली बार स्थानीय निकाय चुनाव में सिंबल के साथ उतर रहे रालोद ने सोनिया नवल को पार्टी की मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रविवार को जिलाध्यक्ष राहुल देव के बाउंड्री रोड स्थित कैंप कार्यालय पर निकाय चुनाव कमेटी के मंडल अध्यक्ष एनुद्दीन शाह ने पार्टी के तमाम नेताओं के सामने उनके नाम का एलान किया। सोनिया नवल राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता जेएस विनोद चरथावल (मुजफ्फरनगर) विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

सोनिया नवल के पति सुशील नवल सीडीए में कार्यरत है और कर्मचारी नेता हैं। टिकट मिलने के बाद सोनिया नवल ने पार्टी सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि उनका परिवार काफी समय से रालोद से जुड़ा है। इसका उन्हें फायदा मिलेगा। पूरा परिवार समाजसेवा से जुड़ा है। पूर्व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान, जिलाध्यक्ष राहुल देव, सुनील रोहटा आदि ने कहा कि सोनिया नवल को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाया जाएगा। सोनिया नवल और पार्षद प्रत्याशी सोमवार को नामांकन करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री मैराजुद्दीन अहमद, पूर्व विधायक परवेज हलीम, राजेंद्र चिकारा, मुकेश जैन, इंद्रपाल सिंह, नरेंद्र खजूरी, राजेंद्र प्रमुख, योगेश फौजी, यशवीर सिंह, राजीव बालियान, जयराज एडवोकेट, वरुण सांगवान, मनोज राणा, राजेंद्र जानी, विनय मल्लापुर, पप्पु गुर्जर, भोपाल गुर्जर, डॉ. अजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खास खबर
सोनिया नवल के पिता चरथावल विधानसभा सीट से दो बार रह चुके हैं विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed