फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नेत्रदान पखवाड़े पर पोस्टर प्रतियोगिता

नेत्रदान पखवाड़े पर पोस्टर प्रतियोगिता

Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
नेत्रदान पखवाड़े पर पोस्टर प्रतियोगिता
नेत्रदान पखवाड़े पर पोस्टर प्रतियोगिता
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के तहत पोस्टर पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता हुई, इसमें 22 विद्यालयों के 514 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। स्थानीय लायंस क्लब, जिला रेड क्रास समिति और वेणु आई बैंक दिल्ली की ओर से 32वें राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के तहत प्रतियोगिता हुई।

समाज सेवी सुभाष चंद ने फीता काटकर और सीएचसी अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर सुभाष चंद ने कहा नित्य नियम से योग करना चाहिए। इससे नेत्र की ज्योति बढ़ेगी और शरीर विकसित होगा। नेत्रों का दान करें, इससे दो जिंदगी को रोशनी मिलती है। इसके मुख्य संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता और डॉ. सोनम ने नेत्रदान के बारे में बताया और प्रोजेक्टर पर नेत्रदान की आवश्यकता, प्रक्रिया की जानकारी दी। अभिमन्यु ने बताया विजेता छात्र-छात्राओं को सात दिसंबर को सम्मानित किया जाएगा। इसमें रेखा गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजेश गुप्ता, रजत अग्रवाल, सचिन सिंघल, दीपक गोयल, डॉ. कमला अग्रवाल, निर्मला, सुमन शर्मा, संजय सैनी, अनिल गांधी, श्रीपाल वर्मा, कौशल त्यागी, मिथलेश राजपूत, डॉ. कल्पना जैन, राखी जिंदल, रामकिशोर, दीपक गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed