{"_id":"599df0fd4f1c1bcb6f8b486f","slug":"61503523069-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का ट्रायल हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का ट्रायल हुआ शुरू
Updated Thu, 24 Aug 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सिटी स्टेशन पर लगे एस्केलेटर का बुधवार को ट्रायल शुरू हो गया। सात दिन के ट्रायल के बाद इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को लिफ्ट को भी चालू कर दिया जाएगा।
रेलवे ने बुजुर्ग और महिला यात्रियों की सुविधा के लिए सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक एस्केलेटर और दिव्यांगों के लिए प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर एक-एक लिफ्ट लगवाई है। पिछले दो माह से एस्केलेटर और लिफ्ट चालू होने के इंतजार में हैं। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि एस्केलेटर को सात दिन के ट्रायल पर रखा गया है। सुबह से शाम सात बजे तक यह चालू रहेगा। इसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। ट्रायल सफल होने पर इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। एस्केलेटर और लिफ्ट चलने के बाद स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को एक-दूसरे प्लेटफार्म पर आने-जाने में सहूलियत होगी।