{"_id":"598782f34f1c1b0c148b4881","slug":"61502053107-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परफोरमा करें डाउनलोड, गोपनीय नंबर किसी को न बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परफोरमा करें डाउनलोड, गोपनीय नंबर किसी को न बताएं
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। डिग्री कॉलेजों में ओपन मेरिट से दाखिले के लिए सात और आठ अगस्त को एडमिशन पोर्टल से परफोर्मा व ऑफर लेटर डाउनलोड होगा। सोमवार दोपहर बाद परफोर्मा डाउनलोड होगा। पंजीकरण करने वालों के लिए सलाह है कि वह अपना गोपनीय नंबर किसी के भी साथ शेयर न करें। डाउनलोड होते-होते कॉलेज के पास सूचना पहुंच जाएगी। ओपन मेरिट से 10 से 14 अगस्त तक दाखिले होंगे।
एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदक अपनी लॉगिन आईडी से दो कॉलेज चुन सकता है। दो से अधिक कॉलेजों के लिए परफोर्मा डाउनलोड नहीं होगा। आवेदक जैसे ही दो कॉलेज चुनकर परफोर्मा व ऑफर लेटर डाउनलोड करेगा, इसकी ऑनलाइन सूचना तुरंत कॉलेज को पहुंच जाएगी कि उक्त आवेदक ने उनके यहां आवेदन के लिए परफोर्मा डाउनलोड किया है। परफोर्मा पर सब जानकारी प्रिंट होगी। आवेदक को सिर्फ हस्ताक्षर कर कॉलेज में नौ अगस्त को जमा करना है। साथ ही रिसीविंग भी ले लें। परफोर्मा पर लिखा गोपनीय नंबर किसी को भी न बताएं। इससे उन्हें दाखिले में दिक्कत हो सकती है। रक्षाबंधन की छुट्टी होने की वजह से एडमिशन पोर्टल पर सोमवार दोपहर बाद परफोर्मा डाउनलोड होंगे।
समझदारी से चुनें कॉलेज
ओपन मेरिट के लिए कॉलेजों का चयन करने में समझदारी दिखाएं। जिस विषय में दाखिला लेना चाहते हैं, कहीं उस विषय की अधिकांश सीट भर तो नहीं गई हैं। आखिरी मेरिट कितने प्रतिशत पर थी। इसका हिसाब किताब लगा लें। सहूलियत के लिए कॉलेज और विभाग से खाली सीटों की जानकारी कर सकते हैं। ओपन मेरिट में कॉलेज सीटों के सापेक्ष आवेदकों को बुलाएंगे। ओपन मेरिट के दाखिले चार दिन चलेंगे। हर रोज जितनी सीट खाली बचेंगी, उतने ही आवेदक विवि द्वारा घटते क्रम में जारी की गई सूची से उसकी मेरिट तैयार की जाएगी। कॉलेज इसकी जानकारी अपने नोटिस बोर्ड पर देंगे। पहली ओपन मेरिट में दो कॉलेजों में आवेदन हो सकता है। दूसरी ओपन मेरिट में कॉलेज और कोर्स बदला जा सकता है।
विज्ञापन
अगस्त में दाखिले होंगे पूरे
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय अगस्त माह तक दाखिले पूरे करेगा। पहले यह लक्ष्य जुलाई तक था। लेकिन पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने और सीट भरने में वक्त लगने की वजह से अवधि बढ़ती गई। प्रोफेशनल कोर्स की अभी एक भी मेरिट नहीं आई है। 15 अगस्त तक पंजीकरण होंगे।
खास बात :
ओपन मेरिट के लिए आज और कल डाउनलोड होगा परफोर्मा व ऑफर लेटर
नौ अगस्त को कॉलेज में करना है जमा, 10 अगस्त को आएगी पहली मेरिट