फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   55 year old e-rickshaw driver molested 10th class student

55 साल के ई-रिक्शा चालक ने 10वीं की छात्रा से की छेड़छाड़

Mon, 25 Aug 2025 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
55 year old e-rickshaw driver molested 10th class student
कहा-फिल्म देखने चलते हैं, पीड़िता ने आरोपी का वीडियो बना परिजनों से की शिकायत
विज्ञापन

परिजनों के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों को आरोपी को पीटा, पुलिस के हवाले किया

संवाद न्यूज एजेंसी

मेरठ। भावनपुर क्षेत्र में 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रफीक ने शनिवार को 10वीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। बीच सड़क आरोपी ने छात्रा से कहा कि मैं तुम्हें तीन साल से पसंद करता हूं। आरोपी ने कहा कि फिल्म देखने चलते हैं। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लीलता की। विरोध पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
छात्रा ने आरोपी की हरकत का वीडियो बनाकर परिजनों से शिकायत की। रविवार को परिजनों ने क्षेत्र के लोगों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। जेल चुंगी के पास ई-रिक्शा से बाकी सवारियां उतर गईं। वह रिक्शा में अकेली रह गई। इसी दौरान रिक्शा चालक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने परिजनों से शिकायत करने की चेतावनी दी तो आरोपी ने उसे और उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान छात्रा ने आरोपी का वीडियो बना लिया। शाम को घर पहुंचकर उसने दादी से आरोपी की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि रविवार दोपहर छात्रा को लेकर उसकी दादी रिक्शेवाले की तलाश में निकलीं। हुसैनी चौराहा पर आरोपी दिख गया। छात्रा की दादी के रोकने पर आरोपी गलती मानते हुए माफी मांगने लगा। इसी बीच लोग वहां आ गए। छेड़छाड़ का पता चलने पर लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।
-----
आरोपी की पत्नी ने किया बचाव
तभी आरोपी रिक्शेवाले की पत्नी आ गई। वह लोगों को भुगत लेने की धमकी देने लगी। इसके बाद हंगामा बढ़ गया। लोगों ने फोन कर पुलिस बुला ली। आरोपी और छात्रा अलग-अलग समुदाय के होने से लोगों में गुस्सा दिखाई दिया।

----
पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 1:33 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि छात्रा की दादी रिक्शेवाले से शिकायत कर रही हैं। कह रही हैं कि तेरी बेटी की उम्र की है और तू छेड़छाड़ करता है। मुझे फिल्म दिखाने ले चल। बता कौन-सी फिल्म दिखाएगा और कहां दिखाएगा। तभी लोग मौके पर पहुंचकर आरोपी की पिटाई करते हैं। पत्नी के पहुंचने पर आरोपी ने उसके पीछे छिपकर खुद को बचाने की कोशिश करता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed