{"_id":"63a4c770362f9159b94cf4ce","slug":"52-thousand-blown-by-sending-barcode-of-discount-in-online-shopping-city-news-mrt6188946130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कोड भेजकर 52 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कोड भेजकर 52 हजार उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का बारकोड भेजकर 52 हजार उड़ाए
मेरठ। ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का लालच देकर लोगों को ठगा जा रहा है। बारकोड भेजकर एक रुपया ऑनलाइन भेजकर कंफर्म कराते हैं और फिर उनके बैंक खातों से पैसा उड़ा लेते हैं। बृहस्पतिवार सुबह नौचंदी थानाक्षेत्र के नेहरूनगर कॉलोनी निवासी आरती गुप्ता ने एक कंपनी से ऑनलाइन आवेदन के लिए संपर्क करने का प्रयास किया। तभी उनके मोबाइल पर मेसेज आया और ऑनलाइन क्या सामान खरीदना है। इसकी जानकारी भी व्हाट्सएप पर ली। ऑनलाइन शॉपिंग में 50-60 फीसदी छूट का लालच देकर आरती को बारकोड भेज दिया। एक रुपया भी उनके अकाउंट में डाला। बस फिर क्या था 52 हजार रुपये आरती के बैंक खाते से कट गए। साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को लालच देकर साइबर ठग बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे हैं। इसे लेकर अलर्ट रहने की जरूरत है।
घर बैठे सैलरी देने के नाम पर ठगा
गंगानगर निवासी अमित ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक मेसेज आया, जिसमें घर बैठे 15-20 हजार रुपये सैलरी देने की बात कहीं गई। कंपनी का नाम नटराज पेन कंपनी बताया गया। कंपनी मैनेजर तो कभी कर्मचारी बताकर उनसे तीन-चार दिन बातचीत हुई। उन्हें बताया कि घर बैठकर ऑनलाइन लोगों से बात करनी है और कंपनी के प्रोडक्ट का प्रचार करना है। नौकरी के लिए आवेदन पत्र भेजा गया, जिसमें उनके बैंक खाते की जानकारी ली गई और पांच हजार रुपये काट लिए। उसके बाद फोन आने बंद हो गए। उनके दो मोबाइल नंबर थे, जिन पर अभी संपक नहीं हो पा रहा है। इसकी शिकायत गंगानगर थाने में की है।
बिजनौर के मामले :
केस एक
अफजलगढ़ के मोहल्ला बेगमसराय निवासी सुनील ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट पर एक गन माइक का ऑर्डर किया। पार्सल की डिलीवरी दो दिन बाद बृहस्पतिवार को की गई। पार्सल प्राप्त कर देखा तो बाक्स पूरी तरह खाली था। अब पीड़ित खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
केस दो
नगीना के रहने वाले नौशाद अली ने बताया कि उसके पास कॉल आई। जिसने खुद को आर्मी का जवान बताते हुए पूछा कि स्टेशन के पास ठेला लगाते हो, हां में जवाब मिलते ही ठग ने फलों के ऑर्डर दिए। नौशाद मंडी से करीब दस हजार के फल खरीद लाया, फल की कीमत अदा करने के लिए कॉलर ने अकाउंट नंबर मांगा और गूगल पे पर भुगतान से मना किया। ठेले वाला अकाउंट नंबर देने ही जा रहा था कि पड़ोसी दुकानदार ने उसे जागरूक कर दिया और शिकार होने से बचा लिया।
केस तीन
अपना चेहरा दिखाओ ना...ये मेसेज करते हुए ठग हसीना ने एक युवक को शिकार बनाने का प्रयास किया। इसी के साथ ही युवती की ओर से एक अश्लील वीडियो भेजी गई। नाम न छापने की शर्त पर युवक ने बताया कि उसने इस युवती को वीडियो कॉल कर दी थी, लेकिन वह मामले को समझ गया और अपना चेहरा नहीं दिखाया। जिस पर युवती ने मैसेज किया, अपना चेहरा दिखाओ ना।
केस चार
वीडियो कॉल पर फुल ऑपन का मेसेज मिलते ही बिजनौर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाला युवक सतर्क हो गया। युवक ने बताया कि उसे चैटिंग करते हुए ठगी का शिकार बनाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तुरंत ही मामले को समझ गया। उसने वीडियो कॉल होने से पहले ही चैटिंग बंद करते हुए पीछा छुड़ा लिया।
मेरठ के मामले :
केस एक
टीपी नगर रोहटा रोड स्थित गगन एकलेव निवासी ओमपाल सिंह ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर सामान भेजने के नाम पर साइबर ठगें ने 57 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल दफ्तर पहुंचकर की शिकायत की है।
केस दो
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के भूमिया पुल निवासी फैजान ने जालसजों ने क्यूआर कोड भेजकर 15 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर सेल दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है। साइबर टीम ने माले की जांच शुरु कर दी है।
केस तीन
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के अक्षरधाम कॉलोनी निवासी ने बताया कि जालसजों ने फर्जी लोन का झांसा देकर रुपये ठगने का प्रयास किया। नंबर को भी ब्लाक कर दिया। पीड़ित ने साइबर आफिस में शिकायत की है।
केस चार
कंकरखेड़ा एक कॉलोनी निवासी युवक ने बताया कि न्यूड कॉल जालसजों ने उससे बीस हजार रुपये ठग लिए। जालसजों ने उसका वीडियों वायरल करने की धमकी दी है। पीड़ित साइबर सेल टीम से पूरे मामले की शिकायत की है।