{"_id":"5cd884efbdec2206fe060c4b","slug":"51557693679-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला कुआं पर तोड़फोड़, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला कुआं पर तोड़फोड़, फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला कुआं पर तोड़फोड़, फायरिंग
गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, चले लाठी डंडे
दोनों पक्षों का एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गोला कुंआ आजाद नगर में रविवार देर रात दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए घर में घुसकर हमला बोल दिया। जिसके बाद हवाई फायरिंग की गई। मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर लिसाड़ी गेट और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस के अनुसार आजाद नगर निवासी रशीद की गोला कुआं पर लकड़ी की टाल है। वहीं, उसने होटल खोल दिया। उसके बराबर में ही पड़ोस के रहने वाले नौशाद की गारमेंट्स की दुकान है। रविवार रात रशीद के होटल पर कुछ युवक खाना खाने आए और उन्होंने अपनी कार नौशाद की दुकान के सामने खड़ी कर दी जिसका नौशाद ने विरोध किया और रशीद से कार हटाने को कहा। लेकिन रशीद ने कार हटाने से मना कर दिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गयी और मारपीट होने लगी।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट हुई। आरोप है कि नौशाद अपने घर से पिस्टल ले लाया। उसने रशीद को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। किसी तरह रशीद ने घर मे घुसकर अपनी जान बचाई। रशीद का कहना है कि आरोपी नौशाद ने अपने साथियों को भी बुला लिया और सब उसके घर मे घुस गए और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की। किसी तरह मोहल्ले के लोगों ने मौके पर पहुंच कर उन्हें बचाया। रशीद ने तीन लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। फायरिंग की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली सुभाष अत्री और लिसाड़ीगेट पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लाठी फटकारकर लोगों को वहां से खदेड़ दिया। बाद में सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने भी पहुंचकर जानकारी ली। सीओ का कहना है कि कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है। पूरे मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है।