फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बंद नहीं हुए अवैध कट तो बढ़ेगी समस्या

बंद नहीं हुए अवैध कट तो बढ़ेगी समस्या

Sat, 11 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
बंद नहीं हुए अवैध कट तो बढ़ेगी समस्या
बंद नहीं हुए अवैध कट तो बढ़ेगी समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान
दिल्ली रोड पर कई जगह एनसीआरटीसी ने लगाई बैरिकेडिंग
अवैध कट पर अब ट्रक मुड़ने से लगने लगा भीषण जाम
मंडी वाला अवैध कट बंद कराने को टीआई ने लिखा पत्र
मेरठ।
दिल्ली रोड पर अवैध कट यातायात व्यवस्था के लिए नासूर बने हैं। शुक्र वार को अवैध कट और अन्य स्थानों पर एनसीआरटीसी ने बैरियर लगा दिए। यह बैरियर रैपिड के पिलर बनाने से पहले मिट्टी की जांच के लिए लगाए गए हैं। इससे करीब आठ फीट की चौड़ाई में सड़क बाधित हो गई है।
मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर गेट के पास अवैध कटों से ट्रक, कंटेनर, कैंटर रांग साइड से मुड़ते हैं। अवैध कट के कारण दिल्ली रोड पर जाम लगता है। दो सप्ताह पहले ट्रैफिक पुलिस ने मंडी गेट स्थित अवैध कट को बैरियर लगाकर बंद कराया था, लेकिन कुछ लोगों ने बैरियर फिर से हटा दिए। एनसीआरटीसी के बैरियर लगाने के बाद से सड़क और संकरी हो गई है। इससे यातायात बाधित होने लगा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे टीआई, देखी व्यवस्था
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार शुक्रवार को दिल्ली रोड पहुंचे। उन्होंने मंडी गेट और ट्रांसपोर्ट नगर के सामने अवैध कट की समस्या देखी। उन्होंने टीआई ने कहा कि अभी पुलिस फोर्स चुनाव ड्यूटी में गई है। लौटते ही ड्यूटी लगाई जाएगी। एनसीआरटीसी के बैरियर लगने के बाद अगर अवैध कट नहीं बंद किए गए तो समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीआई ने लिखा पत्र
ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने अवैध कटों को लेकर पूरी रिपोर्ट एसपी ट्रैफिक को दी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर ने कहा कि शहर में दिल्ली रोड पर कई स्थानों पर यातायात व्यवस्था और भी बाधित होगी। ऐसे में यदि अवैध कट को बंद नहीं किया तो मुश्किल होगी। यह भी कहा कि बैरियर लगाकर कट बंद होने पर कुछ लोग बैरियर हटा देते हैं। ऐसे में एमडीए ही अवैध कट बंद करा सकता है। या फिर अवैध कट पर सात मीटर ऊंचाई के गेट लगाए जाएं।

कई स्थानों पर लगा रहा जाम
शुक्रवार को शहर में कई स्थानों पर जाम लगा रहा। दोपहर के समय केसरगंज से लेकर रेलवे रोड चौराहे तक जाम की समस्या बनी रही। रेलवे रोड चौराहे से लेकर घंटाघर तक भी जाम लगा। मेट्रो प्लाजा और एचआरएस चौक पर भी जाम की समस्या बनी रही। दिल्ली रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर और मंडी गेट पर ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वहीं शाम को मोहिउद्दीनपुर और परतापुर तिराहे पर जाम की समस्या बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed