फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मवाना खुर्द चौकी पर वाहनों में आग लगी

मवाना खुर्द चौकी पर वाहनों में आग लगी

Fri, 26 Apr 2019 02:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
मवाना खुर्द चौकी पर वाहनों में आग लगी
मवाना खुर्द चौकी पर वाहनों में आग लगी
विज्ञापन

मवाना। मवाना खुर्द स्थित पुलिस चौकी के बाहर सड़क किनारे खड़े मुकदमों में शामिल वाहनों में बृहस्पतिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। भीषण आग से वाहन धू-धू जल उठे। जानकारी पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

मवाना थाने से चंद दिनो पहले ही पुलिस ने लावारिस, दुर्घटना ग्रस्त, सीज आदि वाहनों को मवाना खुर्द चौकी पर सड़क किनारे डाल दिया था। तभी से यहां पड़े वाहन कबाड़ में तब्दील हो रहे है। बृहस्पतिवार को यहां खड़े वाहनों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। वाहनों में आग लगते देख चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने फायर ब्रिगेड व उच्च अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ मवाना यूएन मिश्रा, थाना प्रभारी संजय कुमार ने घटना की जानकारी ली। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग का विकराल रुप होने के चलते पुलिस को दूसरी गाड़ी भी मंगानी पड़ी। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु तब तक लगभग 30 से अधिक वाहन जल चुके थे। जिस कारण लाखों रुपये राजस्व का नुकसान हो गया। सीओ मवाना यूएन मिश्रा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। संभवत: किसी ने जलती हुई बीड़ी फेंक दी होगी, जिस कारण यहां पड़े सूखे पत्तों ने आग पकड़ ली और इसके बाद वाहनों में आग लग गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed