फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूरा हुआ वर्दी का सपना, खिले बेटियों के चेहरे

पूरा हुआ वर्दी का सपना, खिले बेटियों के चेहरे

Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
पूरा हुआ वर्दी का सपना, खिले बेटियों के चेहरे
सभी केंद्र
विज्ञापन

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में हुई पासिंग आउट परेड
यूपी पुलिस का हिस्सा बनीं 126 रिक्रूट महिला कांस्टेबल
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। 2018 बैच की 126 रिक्रूट महिला कांस्टेबल सोमवार को पासिंग आउट परेड के साथ यूपी पुलिस का हिस्सा बन गईं। पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन हुआ। वर्दी पहनने का सपना पूरा हुआ तो परेड के बाद इन बेटियों के चेहरे खिल उठे। पासिंग आउट परेड में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। दीक्षांत के लिए पीटीएस ग्राउंड को सजाया गया था, जहां छह टोलियों में महिला कैडेट्स थीं। रिया मिश्रा प्रथम, राजलक्ष्मी द्वितीय और खुशबू यादव तृतीय कमांडर रहीं।
सोमवार को पीटीएस के परेड ग्राउंड पर आयोजित हुए दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि एडीजी (प्रशिक्षण) डॉ. संजय एम तरडे रहे। डॉ. तरडे ने सभी महिला कांस्टेबलों से कहा कि इस ट्रेनिंग के बाद आपकी जिंदगी के मायने और मकसद बदल जाएंगे। पुलिस विभाग की अपनी अलग छवि है, हमें निष्पक्षता, ईमानदारी और अच्छे व्यवहार से काम करना है। आज का कार्यक्रम सभी के जीवन में नया अध्याय शुरू करेगा। वर्तमान में पुलिस विभाग में कई चुनौतियां हैं। जनता की अपेक्षा के अनुसार काम करना है। यह तभी हो सकेगा, जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा। स्वस्थ शरीर के लिए फील्ड में रोजाना अभ्यास जरूरी है।
विज्ञापन

आईजी पीटीएस लक्ष्मी सिंह ने कहा कि 2018 बैच की 127 महिला कैडेट्स का प्रशिक्षण 15 अक्तूबर 2018 से शुरू हुआ। एक कैडेट्स ने रिजाइन दे दिया। जबकि 126 की ट्रेनिंग पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण एक उपलब्धि है। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी दीपक राज प्रेमी ने किया। एसएसपी नितिन तिवारी, पीटीएस एएसपी प्रीति बाला गुप्ता, सीओ वंदना मिश्रा, अलका, इंस्पेक्टर पीके जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिया मिश्रा सर्वोत्तम कैडेट
प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया। आरक्षी रिया मिश्रा सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट रहीं। सभी अन्त: विषयों में निधि देवी और बाह्य विषयों में शगूफा तौहीद प्रथम स्थान पर रहीं। इसके अलावा आठ अन्त: विषयों और 11 बाह्य विषयों में विषयवार प्रथम स्थान पाने वाले तथा साक्षात्कार में अव्वल आने वाले सभी कैडेट्स को भी सम्मानित किया गया।
बहने लगे खुशी के आंसू
परेड ग्राउंड पर पहुंचते ही मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली। कदमताल के साथ महिला रिक्रूटों का अनुशासन परेड में देखते ही बनता था। पुलिस अफसरों, कर्मचारियों और इन कांस्टेबलों के परिजनों ने तालियां बजाकर परेड का स्वागत किया। इनके भाई, बहन, मां और पिता और परिवार के अन्य लोग भी थे। पासिंग आउट परेड के बाद खुशी में कांस्टेबलों की आंखों से आंसू बहने लगे। परिजनों को देखकर वह भावुक हो गईं।

सपना हुआ पूरा
अलीगढ़ की रीना सिंह ने बताया कि वह एमए की पढ़ाई करके पुलिस विभाग में आई हैं। वर्दी पहनने का सपना आज पूरा हो गया। सोनाक्षी ने बताया कि भाई और पिता भी पुलिस में हैं। उन्हें देखकर उसने तैयारी की है और अब पुलिस विभाग में आने पर काफी खुश हूं। नेहा यादव ने बताया कि इंटर की पढ़ाई करने के बाद ही तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed