फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पालिका टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त किया

पालिका टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त किया

Wed, 10 Apr 2019 02:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:17 AM IST
विज्ञापन
पालिका टीम ने अवैध निर्माण ध्वस्त किया
तहसील रोड पर बिना अनुमति चल रहे अवैध निर्माण को पालिका टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई एसडीएम के आदेश पर की गई है। हंगामे को रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मवाना निवासी सतीश नगर पालिका के पास अवैध रुप से दुकान का निर्माण कर टीन शेड लगा रहा था। नगर पालिका ने एसडीएम मवाना से इसकी शिकायत की। मंगलवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव के आदेश पर नगर पालिका के अवर अभियंता पुलिस बल व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने निर्माणाधीन दुकान को तोड़कर सामान अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि नोटिस दिए जाने के बाद भी उक्त व्यक्ति निर्माण कर रहा था। अवर अभियंता जयपाल ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर कार्रवाई करते हुए निर्माणधीन दुकान को तोड़ दिया गया है। हालांकि कोई विवाद नहीं हुआ।
विज्ञापन


आम की फसल में रोग लगने से चिंतित किसान
बहसूमा। गांव हसांपुर में मंगलवार को सतीश वर्मा के फार्म हाऊस पर किसानों की गोष्ठी हुई। गोष्ठी में आम प्रजाति के बंबई, दशहरी, लंगड़ा, चौसा, रामकेला आदि में लगने वाले रोग व कीट की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एग्रीफोर्ट के कृषि विशेषज्ञ मुकेश सिंह ने बताया कि इस समय आम के बौर पर आम का भुनगा एवं मैंगोहापर कीट का प्रकोप दिखाई देता है। यह कीट एक छोटा तिकाने शरीर वाला आम का सबसे विनाशकारी कीट है। इस कीट के नियंत्रण हेतू कीटनाशकों का प्रथम छिड़काव बौर के 2-3 इंच अवस्था पर दूसरा 15-20 दिन बाद और तीसरा जब सरसों के दाने के आकार में हो करना चाहिए। इसके लिए क्रश (क्यूनालफास) 25 ईसी दवा की 1.5-2 एमएल या मोनोक्रोटोफास 40 ईसी दवा की 1.5 एमएल प्रति लीटर पानी मे मिलाकर स्प्रे की सलाह दी है। साथ ही इस समय अगर बाग में फफूंदी रोग भी लगा हो तो किसानों को फफूंदी रोगों से बचाव के लिए सल्फर डब्लूडीजी की 1.5-2 ग्राम मात्रा को एक लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करने की सलाह दी हैै। कयूम, प्रदीप, धर्मेंद्र, अजय वर्मा, अरविंद जैनर, दिनेश जैनर, रामअवतार, रघुराज सिंह, सुभाष जैनर, नवीन जैनर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed