फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

Wed, 10 Apr 2019 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

विज्ञापन
मवाना। एसडीएम ने मंगलवार को प्रथम चरण के लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका समेत नगर के बूथों पर निरीक्षण किया।

एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव आज बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे। वह सबसे पहले नगर पालिका परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने तीनों बूथों का निरीक्षण किया। बूथों पर मतदान कक्ष लगा दिए गए हैं। सिर्फ ईवीएम लगाए जाने की देरी है। एसडीएम ने नगर पालिका में बूथों वाले कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरों को ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे गोपनीयता भंग हो सकती है। अधिशासी अधिकारी एसके सिंह ने तत्काल कर्मचारियों को कैमरों पर कपड़ा डालने के आदेश जारी किए। इसके बाद एसडीएम ने लक्ष्मी देवी आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बनाए जाने वाले पिंक बूथ का निरीक्षण किया। साथ ही एएस इंटर कॉलेज, कृषक इंटर कॉलेज समेत अन्य बूथों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आदर्श बूथों पर सभी व्यवस्था पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि बूथों पर लगभग सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed