फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल ठीक ढंग से ना करने का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

मेडिकल ठीक ढंग से ना करने का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार

Sat, 23 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल ठीक ढंग से ना करने का लगाया आरोप, एसएसपी से लगाई गुहार
दौराला। इकलौता गांव में 12 दिन पहले एक व्यक्ति को जमीन के विवाद में पिता-पुत्र ने पेड़ से बांधकर लाठी-डंडे से जमकर पीटा था। पुलिस ने घायल को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया था। पीड़ित की पत्नी का आरोप है कि सीएचसी में उसके पति का ठीक से मेडिकल नहीं किया गया। उसने एसएसपी से दोबारा मेडिकल जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

दौराला थाना क्षेत्र के गांव इकलौता निवासी रीनू ने बताया कि गांव निवासी कृष्णपाल उनकी जमीन कब्जाना चाहता है। जिसके चलते उसने खेत में लगे नलकूप पर भी कब्जा कर लिया है। इस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद चला आ रहा है। आरोप है कि बीती 10 मार्च को उसका पति सचिन खेत में गया था। इस दौरान कृष्णपाल और उसके बेटे रोहित ने उसे दबोच लिया। उन्होंने उसे पेड़ से बांधकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सचिन को दौराला सीएचसी में भर्ती कराया। रीनू का कहना है कि सीएचसी के चिकित्सकों ने उसके पति का ठीक से मेडिकल नहीं किया है। पीड़िता ने थाने पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, उसने अपने पति की दोबारा मेडिकल जांच कराने की एसएसपी से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed