फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चुनाव का बिगुल बजते ही फोर्स के रुकने की व्यवस्था करने में जुटी पुलिस

चुनाव का बिगुल बजते ही फोर्स के रुकने की व्यवस्था करने में जुटी पुलिस

Tue, 12 Mar 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
चुनाव का बिगुल बजते ही फोर्स के रुकने की व्यवस्था करने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहसूमा। लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए पुलिस तैयारी में जुट गई है। चुनाव ड्यूटी के लिए आने वाली फोर्स के ठहरने की व्यवस्था की कवायद शुरू हो गई है। आलाधिकारियों के निर्देश पर व्यवस्था की जा रही है।
थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने बताया कि बहसूमा क्षेत्र में 54 मतदेय स्थल व 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदेय स्थल व 7 मतदान केंद्र तथा बिजनौर लोकसभा क्षेत्र के 43 मतदेय स्थल व 23 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 18 अतिसंवेदनशील मतदेय स्थल व 36 सामान्य मतदेय स्थल बनाये गए हैं। हालांकि वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में 46 मतदेय स्थल व 29 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार गत लोकसभा चुनाव की तुलना में एक मतदान केंद्र व 8 मतदेय स्थल बढ़ाये गए हैं। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पैरामिल्ट्री फोर्स को ठहरने की व्यवस्था बहसूमा क्षेत्र में नवजीवन इंटर कॉलेज, डीपीएम इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन तथा फिरोजपुर महादेव मंदिर में जेनरेटर, पेयजल, शौचालय, हैंड़पंप कमरे के हाल आदि की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन से दबाव में नहीं आने के निर्देश
आदर्श आचार संहिता लागू होते ही थानाध्यक्ष ने सोमवार सुबह ही समस्त सब इंस्पेक्टर सिपाहियों, दीवान व मुंशियों की बैठक ली। एसओ ने अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया। थानाध्यक्ष रविंद्र कांबोज ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने होली और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने और शांति व्यवस्था समेत माहौल खराब करने वालो लोगों पर कड़ी नजर रखी जाए। कस्बा तथा क्षेत्र के सभी गांवों में जहां-जहां होलिका पूजन किया जाएगा, वहां कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कस्बे के मुख्य चौराहे पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि लोकसभा चुनाव में किसी के दबाव में नहीं आना है। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस प्रशासन कटिबद्ध है। एसआई गवेंद्रपाल सिंह, एसआई सोनू कुमार, एसआई अमित कुमार, मुंशी विजय कुमार, एचएम प्रमोद शर्मा, कांस्टेबल विकास पंवार, पंकज कुमार, दिनेश, शीतल, रविसैन, सरदार जसपाल सिंह, व मोहित पंवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुचलका पाबंद की कार्रवाई शुरू
निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र से मुचलका पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 10 लोगों के खिलाफ 110 जी की कार्रवाई की जा रही है। चुनाव को निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से असमाजिक तत्वों को छंटनी की जा रही है। अपराधी या अपराध करके छोड़ने वाले तथा चुनाव को प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ जिलाबदर व गुंडाएक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed