{"_id":"5c82df88bdec22143c03418e","slug":"51552080776-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल करने में 80 लोगों के नाम, दो ओर मुकदमे दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल करने में 80 लोगों के नाम, दो ओर मुकदमे दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक तीन थानों में पंजीकृत हो चुके हैं सात मुकदमे
मेरठ।
बवालियों की संख्या शुक्रवार को 80 पहुंच गई। पुलिस का दावा है कि बवालियों की पहचान कराने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। दिल्ली रोड पर अराजकता हुई थी, इसको देखते हुए तीन और मुकदमे पंजीकृत हुए हैं। अब तक इस मामले में सात मुकदमे तीन अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं।
एसओ सदर बाजार विजय कुमार गुप्ता के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की तैयारी तेजी से चल रही है। पुलिस की चार टीम गठित की गई हैं। बवाल करने वाले संदिग्ध लोगों की संख्या 80 पहुंच गई है। व्यापारी आदेश बंसल निवासी केसरगंज ने आरोप लगाया कि वह ड्राइवर के साथ बेगमपुल की तरफ स्विफ्ट कार से जा रहे थे। महताब के पास दर्जनों युवकों ने कार में तोड़फोड़ की। वहीं, नोएड़ा निवासी तरुण कक्कड़ ने कार तोड़ने का आरोप लगाया। दोनों ने रेलवे रोड थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
देहलीगेट थाने पहुंचे अनुज सिंह निवासी जागृति विहार ने आरोप लगाया कि वह परिवार के साथ बेगमपुल से सामान लेकर दिल्ली रोड पर जा रहे थे। महताब के सामने बवालियों ने कार पर हमला बोला। पुलिस ने बताया कि तीन मुकदमे घटना वाले दिन ही सदर थाने और एक मुकदमा देहलीगेट में दर्ज हुआ था। तीनों थाने की पुलिस बवालियों की तलाश में जुटी हुई। तीनों मुकदमे में अज्ञात बवाली बताए गए हैं।